
पानीपत महायुद्ध की गौरव गाथा यात्रा धौलपुर पहुंची, किया अभिनंदन
धौलपुर. स्वतन्त्रता के अमृत महोत्सव पर पानीपत के 1761 में हुए महायुद्ध की गौरव गाथा के लिए कृतज्ञता जागरण करने के लिए 6 जनवरी को पुणे से शुरू हुई 8 सदस्यों की यात्रा धौलपुर पहुंची।यात्रा का घंटाघर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पर अभिनंदन किया गया। धौलपुर के शिक्षाविद और अभिनंदन समिति संयोजक वीरेंद्र त्यागी तथा समाजसेवी प्रोफेसर रामअख्त्यार सिंह ने यात्रा के आगे चल रहे ध्वज पर माल्यार्पण किया। साथ ही यात्रा में चल रहे अन्य कार्यकर्ताओं का भी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर यात्रा के साथ समन्वयक के रूप में चल रहे और पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपना संपूर्ण समय राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करने वाले पुणे के ही डॉक्टर संदीप माहिद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का यह सौभाग्यशाली अवसर है। साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के जन्म का 400वां प्रकाशवर्ष मनाने का संकल्प राष्ट्रीय एकतासूत्र में और एक श्रृंखला में जोडऩे के निश्चय के रूप में अर्थात उत्तर हिंदुस्तान कृतज्ञता जागरण अभियान के रूप में प्रकट हुआ है। 14 जनवरी को पानीपत में तथा 15 जनवरी को राजधानी दिल्ली में अमर हुतात्माओं को प्रणाम कर 26 जनवरी 2022 को पुणे में अभिवादन कार्यक्रम देकर यह यात्रा संपन्न होगी। उन्होंने कहा की यात्रा जागरण का उद्देश्य श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी द्वारा श्बंदी छोड़ दिनश् का 400 वां प्रेरणावर्ष भी है । यह वर्ष मराठों के सर्वो'च पराक्रम की प्रेरणा का वर्ष है ।पानीपत के बाद दिल्ली विजय के भी 250 वर्ष पूर्ण होने का प्रेरणा वर्ष है। यात्रा के अभिनंदन के लिए धौलपुर नगर के प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।
Published on:
14 Jan 2022 02:07 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
