13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोरों में अधजल मटकी सिर पर रख दौड़ीं महिलाएं

प्रतियोगिता शुरू होने के साथ ही स्थानीय व विदेशी महिलाएं धोरों में जलभरा मटका सिर पर रखकर दौड़ पड़ी

2 min read
Google source verification
धोरों में अधजल मटकी सिर पर रख दौड़ीं महिलाएं

धोरों में अधजल मटकी सिर पर रख दौड़ीं महिलाएं

पुष्कर ( अजमेर ) .

मेला स्टेडियम में शनिवार को मटका रेस प्रतियोगिता में विदेशी महिलाओं सहित 18 महिला प्रतिभागी सिर पर अधजल भरी मटकी रखकर धोरों में दौड़ीं।

प्रतियोगिता शुरू होने के साथ ही स्थानीय व विदेशी महिलाएं धोरों में जलभरा मटका सिर पर रखकर दौड़ पड़ी। हालांकि कुछ महिलाएं रास्ते में ही गिर गईं। विदेशी महिलाओं के लिए यह प्रतियोगिता काफी रोचक रही। पहले स्थान पर पुष्कर की रेखा बाकोलिया रही। दूसरे स्थान पर कनाड़ा की हैडी रहीं।

फ्रांस की याकीर ने जीती म्यूजिक ल चेयर रेस

मेला स्टेडियम पर म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विदेशी महिला प्रतिभागी काफी रोमांचित हुईं। प्रतियोगिता में 35 महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। इनमें 18 विदेशी तथा 14 स्थानीय प्रतिभागी थीं। संगीत बजने के साथ ही सभी महिलाएं कुर्सियों के आगे चल पड़ी तथा संगीत थमने के साथ ही उनको कुर्सी पर बैठना था। इस प्रतियोगिता में विदेशी महिला गाने पर झूमती हुई दौड़ीं जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। पहले स्थान पर फ्रंास की याकीर रही तथा दूसरा स्थान इंगलैण्ड की जॉली को मिला।

ब्रह्म चतुर्दशी को संतों का शाही स्नान

सरोवर के सप्तरिषी घाट पर कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी तिथि 11 नवम्बर सुबह 7 बजे संत-महंतों का शाही स्नान होगा। हरि प्रसाद पाराशर ने बताया कि सैन भक्तिपीठ के संस्थापक एवं सैनाचार्य अचलानन्द के सानिध्य में कस्बे के मठ मंदिरों के संत, महंत सामूहिक रूप से संन्यास आश्रम के सामने से पदयात्रा करते हुए गुरुद्वारे के पीछे परिक्रमा मार्ग से सप्तरिषी घाट पहुंचेंगे।

यहां पर संत शाही स्नान करने की परम्परा निभाकर पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना करेंगे तथा नशामुक्ति व शांति का संदेश देते हुए परिक्रमा कर अपने गन्तव्य को लौटेंगे।

दूसरा पंचतीर्थ महास्नान : धार्मिक पुष्कर मेले का दूसरा पंचतीर्थ महास्नान शनिवार को किया गया। कस्बेवासियों एवं दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्मा मंदिर में दर्शनार्थियों की कतारें लग गईं। पुष्कर में श्रद्धालुओं की आवक बढऩे लगी है। यहां के बाजारों में भीड़ दिखने लगी है।

पूर्णिमा को आखिरी महास्नान : पुष्कर सरोवर में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 12 नवम्बर को आखिरी पंचतीर्थ महास्नान होगा। घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

तुलसी विवाह सम्पन्न : पुष्कर के सेन भक्ति पीठ में तुलसी माता का सालिगराम भगवान के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। भगवान सालिगराम की बारात संन्यास आश्रम से रवाना होकर भक्तिपीठ पहुंची तथा विवाह की रस्म की गई।