
Theft Case: 1.50 Lakh rupees theft from Medical college
आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर शनिवार रात चोरों ने धावा बोला। चोर गल्ले में रखे 1.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। स्टोर संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
आदर्श नगर बालुपुरा रोड स्थित इंडिया मेडिकल के प्रोपराइटर दीपक गागनानी ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि रात को दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टूटा मिला। इस दौरान कुछ लोग भी पहुंच गए। दुकान के भीतर देखने पर गल्ले से 1.50 लाख रुपए गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में शनिवार रात्रि 3.30 बजे युवक का दुकान में घुसकर कैश निकालने की घटना कैद हुई है।
खंडहर पोल्ट्री फार्म के पास झाडि़यों में मिली महिला की लाश
अजमेर. माकड़वाली रोड स्थित हांडी रेस्टोरेंट के पीछे खंडहर पड़े पोल्ट्री फार्म की दीवार के पास झाडि़यों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्ट्या मामला महिला की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का माना जा रहा है।शव दो-तीन दिन पुराना है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
झाडि़यों में मिला शव
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह 9 बजे माकड़वाली गांव के निकट रेस्टोरेंट के पीछे फार्म हाउस में खंडहर पड़े पोल्ट्री फार्म की दीवार के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। थानाप्रभारी करण सिंह खंगारोत जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां झाडि़यों में महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। प्रारंभिक पड़ताल में मृतका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव पोल्ट्रीफार्म की दीवार के पास फेंका जाना सामने आया।
Published on:
26 Aug 2023 05:20 pm

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
