उन्होंने केंद्रीय मंत्री पुरी को बताया कि भाजपा विधायक, महापौर समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्मार्ट सिटी में व्यापक अनियमितताएं, बिना सहमति एवं अनियमित रूप से निर्माण कार्यों के संबंध में जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्मार्ट सिटी मिशन में प्रशासन की ओर से मनमर्जी से पूर्व में स्वीकृत कार्यों को निरस्त कर कई ऐसे कार्य स्वीकृत कर दिए गए जो कि स्मार्ट सिटी मिशन के मूल उद्ेश्यों के अनुरूप नहीं हैं।