18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में लोग कांग्रेस सरकार से उकता गए – यादव

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव बोले

2 min read
Google source verification
राजस्थान में लोग कांग्रेस सरकार से उकता गए - यादव

राजस्थान में लोग कांग्रेस सरकार से उकता गए - यादव

अजमेर. केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि राजस्थान में जो वातावरण देखा जा रहा है, उससे लग रहा है कि लोग कांग्रेस से पूरी तरह से उकता गए हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में वर्ष 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी। अजमेर में शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जवाहर रंगमंच पर आयाजित सम्मान समारोह में यादव ने यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहती है। हम इस देश से परिवारवाद, वंशवाद को समाप्त कर आम व्यक्ति के लिए लोकतंत्र की अवधारणा को मजबूत करने की गारंटी देना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश में जनता की भागीदारी से बना लोकतंत्र ही हो। यादव ने कहा कि देश की तरक्की करनी है तो गरीबी मिटानी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी मिटाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।

वैक्सीनेशन में देश आत्मनिर्भर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन में देश आत्मनिर्भर बना है। अभी 54 करोड़ वैक्सीनेशन की डोज पूरे देश में दी जा चुकी है। अक्टूबर माह तक 257 करोड़ डोज उपलब्ध हो सकेगी।

...मीडिया की सारी अटकलें निराधार

यादव ने कहा जब मैं हरियाणा, या राजस्थान में जाता हूं तो मीडिया में चर्चा बन जाती है। यह सभी चर्चा निराधार है। पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरी करूंगा।

ढाई साल में राजस्थान में साढ़े 5 लाख मामले दर्ज-पूनिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में ढाई वर्ष में करीब साढ़े 5 लाख मुकदमे दर्ज हुए हैं। बालिकाओं, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। राजस्थान में ऐसी सरकार कभी नहीं आई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोला है। मोदी के नेतृत्व में वैचारिक मु²ों का भी समाधान हुआ है। सांसद भागीरथ चौधरी ने आभार जताया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री यादव का स्वागत करते हुए विधायक वासुदेव देवनानी ने भाला एवं विधायक भदेल ने ढाल प्रदान की।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, अलवर के सांसद बालकनाथ, प्रदेश महामंत्री भजनलाल, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, विधायक सुरेश सिंह रावत, विधायक रामस्वरूप लाम्बा, शहर अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन, धर्मेन्द्र गहलोत, हरीश झामनानी, डॉ. दीपक भाकर, धर्मेश जैन, अरविन्द यादव आदि भी मंच पर मौजूद रहे।