
आगे चल रहे वाहन में घुसा ट्रेलर -केबिन में फंसे ड्राइवर को मुश्किल से निकाला
अजमेर/ सराधना. सराधना एचपीसीएल पुलिया के निकट अज्ञात वाहन में ट्रेलर के घुसने से ट्रेलर क्षति ग्रस्त हो गया । वहीं ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । अलवर निवासी प्रभु दयाल ट्रेलर में पशुओं की खल भरकर निवाई से राधनपुर गुजरात जा रहा था। सुबह सराधना पुलिया के पास अचानक ट्रेलर अपने आगे चल रहे वाहन में जा घुसा । इससे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । चालक ट्रेलर की केबिन में फंस गया । बाद में चालक को केबिन से निकालकर जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय भिजवाया गया । सूचना पर
मांगलियावास पुलिस मौके पर पहुंची।
लॉकडाउन में गुटका तंबाकू बेचने पर गिरफ्तार
पुष्कर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान गुटखा व तंबाकू बेचने के आरोप में कोठी गांव निवासी मनोज धारीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया । बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया । पुलिस ने बताया कि मनोज के कब्जे से बेचेजा रहे दो पैकेट पान मसाला पांच पैकेट तंबाकू पाउच जब्त किए हैं । जांच जारी है ।
Published on:
06 May 2020 01:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
