23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बल्ले-बल्ले: 5 विभागों में RPSC ने 12000+ पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें Online Apply

RPSC 12,000+ Recruitment: सहायक कृषि अभियंता के पदों के लिए 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए 5 अगस्त से 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Jul 2025, 10:41 AM IST

सरकारी नौकरियां (फोटो: पत्रिका)

Govt Jobs 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक साथ 5 अलग-अलग विभागों में 12,121 पदों पर भर्तियां निकाल दी हैं। गुरुवार को आयोग ने इन भर्तियों से जुड़े विज्ञापन जारी किए जिससे पूरे राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल बन गया।

अब तक 9 भर्ती विज्ञापन जारी

इस साल RPSC पहले ही 9 अलग-अलग भर्ती विज्ञापन निकाल चुका है और अब इन नई भर्तियों से युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का एक और मौका मिला है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आयोग को विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में पदों के लिए प्रस्ताव मिले हैं और सभी विज्ञापनों में योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें साफ-साफ दी गई हैं।

बिना योग्यता के आवेदन किया तो हो सकते हैं बाहर

महता ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई उम्मीदवार बिना निर्धारित योग्यता या अनुभव के आवेदन करता है, तो उसे RPSC की आने वाली परीक्षाओं से डिबार (बाहर) भी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पूरे विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और तभी फॉर्म भरें।

कब से भर सकेंगे फॉर्म?

  • पद का नाम - आवेदन शुरू - अंतिम तिथि
  • सहायक कृषि अभियंता - 28 जुलाई - 26 अगस्त
  • पशु चिकित्सा अधिकारी - 5 अगस्त - 3 सितंबर
  • उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर - 10 अगस्त - 8 सितंबर
  • प्राध्यापक एवं कोच - 14 अगस्त - 12 सितंबर
  • वरिष्ठ अध्यापक - 19 अगस्त - 17 सितंबर

इन पदों पर हो चुकी भर्ती

  • व्याख्याता
  • डिप्टी कमांडेंट
  • जूनियर केमिस्ट
  • सहायक विद्युत निरीक्षक

ऐसे करें आवेदन

  1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए गए 'Recruitment Advertisement' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. जिस पोस्ट के लिए आवेदन करना है, उस नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  4. पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  5. फिर ‘Apply Online’ बटन पर क्लिक करें, इससे आप SSO Rajasthan पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
  6. SSO ID से लॉगिन करें (अगर ID नहीं है तो रजिस्ट्रेशन करें)।
  7. आवेदन फॉर्म भरें, ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस भरें।
  8. फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।