
अपराधियों पर 'वज्र प्रहार', 175 टीम. .900 की फौज. .850 धरे
अजमेर. पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन वज्र प्रहार-2' में जिला पुलिस की 175 टीमों ने चौबीस घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने 850 से ज्यादा अपराधी, वांछित, हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। इसमें मादक पदार्थ अधिनियम, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट और अवैध खनन के प्रकरण दर्ज किए गए।
175 टीम ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि अभियान के लिए पुलिस थानों के अलावा पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी कार्यालय व पुलिस लाइन का अतिरिक्त पुलिस बल की 175 टीम बनाई गई।
550 जगहों पर दबिश
इसमें 900 पुलिस अधिकारी, जवानों ने 550 जगह दबिश दी। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुशील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा व जिले के वृत्ताधिकारी-थानाधिकारियों के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
118 हिस्ट्रीशीटर, 70 वांटेड पकड़े
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत में अजमेर पुलिस ने 58 मुकदमे दर्ज करके 850 से ज्यादा गिरफ्तारियां की। कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट, आवश्यक वस्तु अधीनियम, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट और अवैध खनन के मुकदमे दर्ज किए गए। पकड़े गए लोगों में 25 स्थाई वारंटी, 70 वांछित अपराधी, 118 हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधी शामिल हैं। साढ़े 650 आरोपियों को शांतिभंग और 60 को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
दस दिन में दूसरा अभियान
उन्होंने बताया कि दस दिन में यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर एक दिन में 45 मुकदमे दर्ज कर 90 ट्रक, डम्पर, ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त की थी। कार्रवाई में सीएलजी सदस्य, सु्रक्षा सखी, ग्राम रक्षक, सुरक्षा मित्र का सहयोग लिया गया।
यहां प्रभावी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि अभियान व्रज प्रहार-2 में अजमेर शहर के अलावा पुष्कर, ब्यावर शहर, केकड़ी, किशनगढ़ में प्रभावी कार्रवाई कर अपराधी तत्वों को पकड़ा। 700 लोगों को एक दिन में शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
Published on:
03 Apr 2023 12:21 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
