8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी निकला भेड़-बकरियों में बीमारी फैलने का वीडियो

पशुपालन विभाग ने जांच में पाया पुराना वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 1 Mar 2020, 8:51 PM IST

Goat Research Center

Goat Research Center

अजमेर. चीन में फैले कोरोना वायरस का भय प्रचारित कर बिचौलिए चांदी काट रहे हैं। मुर्गियों में इस बीमारी diseaseके फैलने की झूठी आफवाह से पहले ही अंडे व चिकन के दामों में 25-30 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं अब पुराने वीडियो Video सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दौराई, बकरा मंडी व आसपास के क्षेत्रों में sheep भेड-बकरियों में बीमारी फैलने की अफवाह को हवा दी जा रही है जिससे पशुपालक अपने पशु औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो जाएं। ऐसा ही पुराना वीडियो सोश्यल मीडिया के विभिन्न गु्रपों में वायरल होने से रविवार को पशुपालन विभाग की एक टीम क्षेत्र में भौतिक जांच के लिए पहुंची। टीम ने भेड़-बकरियों की स्थिति देखी तथा पशुपालकों व आसपास के लोगों से चर्चा की। इस दौरान सामने आया कि यह वीडियो अजमेर बकरामंडी व आसपास का नहीं है। विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार वीडियो भ्रामक व तथा पशुपालकों को हतात्साहित करने वाला है।

इनका कहना है

पशु पालन विभाग ने पुष्टि की है कि यह वीडियो अजमेर व उसके आसपास का नहीं है। जिले में भेड़ बकरियों में किसी तरह का संक्रमण नहीं है। वीडियो भ्रामक व असत्य है तथा पशुपालकों को हतोत्साहित करने वाला है।

-डॉ.अजय अरोड़ा, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग अजमेर
पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित
अजमेर. डाक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय डाक संघ के तत्वावधान में आयोजित 15 वर्ष के युवा वर्ग के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिता-2020 का आयोजन श्री दिगम्बर जैन भाग्य माहेश्वरी स्कूल सरावगी मोहल्ले में कि या गया। प्रतियोगिता का विषय'हम जिस दुनिया में रहते हैं,उसके बारे में एक वयस्क को संदेशÓ रहा। प्रतियोगिता में मातेश्वरी स्कूल एवं माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अतर्राष्ट्रीय डाक संघ द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक (डाक मंडल) पवन कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद विद्यार्थियों को डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक अधीक्षक राजेश कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

read more:एडीए में -जेडीए की तर्ज पर होगा काम, पता चलेगा कहां रुकी है फाइल