उत्तर जोन के उपायुक्त इन्द्र जीत सिंह होंगे। सहायक प्रशासनिक अधिकारी चरणजीत महावर को हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य तथा विस्तार, पृथ्वीराज नगर, बी.के.कौल नगर, महाराणा प्रताप नगर तथा गणेश गुवाड़ी का कार्यभार दिया गया है। कनिष्ठ सहायक जमनालाल कुमावत को पंचशील नगर, पंचशील ई-ब्लॉक, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, विश्राम स्थली, छतरी योजना, विजयाराजे सिंधिया नगर, संयोगिता नगर, कोटड़ा तथा जोन उत्तर की अन्य योजनाओं का काम सौंपा गया है। राजेन्द्र सिंह राठौड़ को नियमन शाखा में लगाया गया है। पटवारी प्रवीण कुमार तत्ववेदी, संजय शर्मा,आईएलआर माया धवनपुरिया उत्तर जोन का काम देखेंगे। जेईएन रघुनन्दन सिंह चौहान, अंशुल एेरन, अमित बजाज तथा एईएन राजेन्द्र कुड़ी को लगाया गया है।