अजमेर. जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। सार्वजनिक निर्माण विभाग pwd के अजमेर संभाग में आने वाले अजमेर व भीलवाड़ा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 6 स्टेट हाइवे New highways बनाए जाएंगे। इनकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। करीब सवा तीन सौ किलोमीटर लंबे इन हाइवे निर्माण पर 814.17 crores करोड़ की लागत आएगी। इनमें से कई सड़कों को डबल लेन तो कुछ को डेढ़ गुना तक बढ़ाया जाएगा। सभी सड़कों का निर्माण विश्व world तथा एशियनashian bank बैंक के सहयोग से होगा। सड़कों के निर्माण से लोगों को बेहतर कनेक्टीविटी मिलेगी इससे उनका समय भी बचेगा। यह सभी टोल-हाइवे होंगे।