पुष्कर के मेला मैदान में स्टेडियम पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो ने अपनी टीम के साथ सपेरा नृत्य करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया । अपनी चार पांच बेटियों और फौजियों के साथ नृत्यांगना गुलाबो ने काल्यो कूद पड्यो मेला में के बोल पर करीब आधा घंटा तक लगातार संगीत की धुन पर सपेरा नृत्य किया। पत्रिका से विशेष बातचीत में गुलाबो ने बताया कि मेरे समाज ने सबसे पहले मेरे सपेरा डांस को लेकर जबरदस्त विरोध किया था लेकिन आज यह है कि कालबेलिया समाज में लड़कियां पैदा होने पर खुशी मनाई जाती है। गुलाबो इस सपेरा नृत्य को सिखाने के लिए पुष्कर में स्कूल खोलने का प्रयास में भी लगी हुई है