30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकरेड़ा व शेरों का बाळा तालाब ओवर फ्लो,फूलसागर तरसा

जवाजा तालाब में 11.10 फीट पानी आया, इस साल जवाजा इलाके में मेहरबान रहे मेघ, बारिश से खेतों में खरीफ फसल डूबी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 24 Aug 2019, 1:28 AM IST

Water came in the pond-dam of Jawaja area

मकरेड़ा व शेरों का बाळा तालाब ओवर फ्लो,फूलसागर तरसा

अजमेर. ब्यावर उपखंड के जवाजा क्षेत्र में इस साल इन्द्रदेव मेहरबान रहे। इसके चलते अधिकतर जलाशय पानी भराव क्षमता के अनुरूप लबालब हो गए। फिर भी फूलसागर में अपेक्षाकृत पानी कम आया। पिछले दिनों इस इलाके में मेघ जमकर बरसे। नदी-नाले उफान पर रहे। खेतों में पानी भर गया।

इन दिनों भले ही बारिश थम गई, लेकिन मकरेड़ा व शेरों का बाळा तालाब ओवर फ्लो है। वहीं किसी समय ब्यावर शहर की प्यास बुझाने वाले फूलसागर के गेज तक भी पानी नहीं पहुंचा है। करीबन 344 एमसीएफटी की क्षमता वाले इस तालाब का फुल गेज करीब 16 फीट है। इसका क्षेत्रफल अधिक होने से पानी भराव में देरी होती है। वैसे इस तालाब में बारिश का पानी तो आया है। सिंचाई विभाग की मानें तो फूलसागर तालाब में पानी आवक नगण्य है। जवाजा तालाब में 11.10 फीट पानी की आवक हुई है, जबकि जवाजा तालाब का फुल गेज 15 फीट है।

बड़े तालाबों को फायदा

करीब 15 दिन पहले मकरेड़ा तालाब की चादर चली थीं, जो अभी जारी है। छोटे तालाबों की चादर चलने से सालों बाद जवाजा, फूलसागर, राजियावास जैसे बड़े तालाब में पानी पहुंचा है। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता नंदिनी जोशी ने बताया कि शेरों का बाळा तालाब ओवर होने के चलते उसके गेट खोल दिए गए हैं। इससे तालाब का पानी लसानी तालाब में पहुंचेगा। यहां से राताभाटा फीडर होते हुए जवाजा तालाब में पानी जाएगा। जवाजा तालाब में 4 फीट पानी आने के यह बाद पूरा भर जाएगा।

ब्यावर क्षेत्र में तालाबों में पानी की स्थिति

फूलसागर जालिया की भराव क्षमता 16 फीट, मकरेड़ा ओवरफ्लो 12 फीट, जवाजा तालाब का मौजूदा गेज 11.10 व भराव क्षमता 15 फीट, राजियावास का वर्तमान गेज 6.2 व ङराव क्षमता 17.6 फीट, बलाड़ का गेज 5.4 व पानी भराव क्षमता 16 फीट,शिवसागर न्यारा का मौजूदा गेज 15.8 व भराव क्षमता 17.6 फीट, पुष्कर सरोवर ओवरफ्लो भराव क्षमता 28 फीट, गोविंदगढ़ बांध वर्तमान गेज 1.10 भराव क्षमता 2.35 मीटर, देलवाड़ा वर्तमान गेज 4.6 व पानी भराव 15 फीट, कालीकांकर का वर्तमान गेज 7.6 व भराव क्षमता 12 फीट, काबरा का वर्तमान गेज 3.1 व ङराव क्षमता 11 फीट,शेरों का बाळा ओवरफ्लो भराव क्षमता 9 फीट

जून से अब तक बरसात की स्थिति

ब्यावर सिंचाई क्षेत्र : 692 एमएम

ब्यावर तहसील : 651 एमएम

जवाजा : 535 एमएम

टॉडगढ़ : 706 एमएम