
अजमेर की इस नदी में फैला जलकुम्भी का जाल, निकालने के लिए तोड़नी पड़ी दीवार
अजमेर. जलकुम्भी से अटी बांडी नदी की नगर निगम ने सुध ली है। नगर निगम की ओर से यहां जलकुम्भी निकालने का कार्य जारी है। दूसरे हिस्से में नाव की मदद से जलकुम्भी निकाली जाएगी। इसमें मत्स्य विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा।
30 डंपर जलकुंभी निकाली
बांडी नदी में 7 जून को मशीन उतारी जाने के बाद से अब तक करीब 30 डम्पर जलकुम्भी निकाली जा चुकी है। पार्षद ज्ञान सारस्वत ने बताया कि शुरुआत में जलकुम्भी निकालने के लिए लंबा मूवमेंट करने से अधिक समय लग रहा था। बाद में दो जगहों पर दीवार तोड़कर काम किया गया। एक और स्थान से दीवार तोड़ी जाएगी। निगम आयुक्त सुशील कुमार स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
दूसरे हिस्से की सफाई भी चुनौतीबीते वर्ष बारिश के बाद से ही नदी में जलकुम्भी का जाल फैला होने के साथ ही पानी भरा हुआ है। यहां मत्स्य विभाग की मदद लेकर नाव से जलकुम्भी निकालने की कवायद की जा रही है।
बारिश से होगा नुकसान
बांडी नदी में लम्बे समय से जलकुम्भी नहीं निकालने के कारण यह बहुत अधिक फैल गई है। बीते दिनों हुई बारिश में जलकुम्भी बहकर पुलिया को भी पार कर गई। धीरे-धीरे यह आनासागर की ओर बढ़ रही है। ऐसे में बारिश होने पर यह आनासागर झील में पहुंच जाएगी।
आनासागर में ज्यादा परेशानी
आनासागर में जलकुम्भी निकालना निगम के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। जबकि बांडी नदी में यह आसान है। आनासागर में जहां 2 जून से 6 जीन तक 36.9 घंटे में 27 डम्पर जलकुम्भी निकाली गई वहीं बांडी नदी में 7 और 8 जून को 18.30 घंटे में 29 डम्पर जलकुम्भी निकाली गई।
Published on:
10 Jun 2023 11:40 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
