23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather report: कुछ-कुछ सर्द हुआ नवम्बर, दिन में तेज धूप बरकरार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
winter season

winter season

अजमेर.

दिवाली से बदले मौसम के अंदाज ऐसे ही बने हुए हैं। पूर्वोत्तर इलाके में हुई बर्फबारी और ठंडी हवाओं से मौसम कुछ-कुछ सर्द हो रहा है। सोमवार सुबह से मौसम में ठंडक रही। कई लोग गर्म कपड़े पहने दिखे। पानी भी अब ठंड महसूस होने लगा है। न्यूनतम तापमान लुढकऱ 12.6 से 15.2 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान 28.2 से 30 डिग्री के बीच कायम है।

सोमवार सुबह धूप निकलने से पहले मौसम सर्द रहा। हवा में भी काफी ठंडापन महसूस हुआ। अलबत्ता पिछले कई दिनों से मौसम में दिनभर धूप में तेजी बनी हुई है। सर्दी का असर देर शाम से फिर हो रहा है। घरों में लोगों ने रजाई-कम्बल निकाल लिए हैं।

पहले आधे नवम्बर तक नहींथी सर्दी
दिवाली से पहले और इसके बाद बीते दस साल में पहली बार नवम्बर में ठंडक महसूस हुई है। पिछले साल तक कार्तिक में भी लोगों को पंखे, कूलर और एसी चलाने पड़ रहे थे। पिछले साल अक्टूबर (दिवाली पर) में तो एक महीने तक तापमान पारा 35 डिग्री के पार ही रहा था। प्रशांत और अटलांटिक महासागर के तापमान में बढ़ोतरी के चलते ऐसा हुआ। इस बार पर्वतीय प्रदेशों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते मरुधरा में ठंडापन हो गया है।

---------बीते दस साल में तापमान

वर्ष 2008-32.0
वर्ष 2009-30.6

वर्ष 2010-34.1
वर्ष 2011-33.2

वर्ष 2012-29.8
वर्ष 2013-33.1

वर्ष 2014-36.3
वर्ष 2015-27.8

वर्ष 2016-33.6
वर्ष 2017-37.0

वर्ष 2018-28.2