29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather report: वैशाख का सितम, सूरज उगल रहा जमकर आग

सूरज आषाढ़ और जेठ की तरह आग उगल रहा है। लोगों को एसी और कूलर चलाकर बैठना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Apr 2019, 8:14 AM IST

temprature increase in april

temprature increase in april

अजमेर.

वैशाख में सूरज आग उगल रहा है। शनिवार को भी सुबह से गर्माहट महसूस हुई। इन दिनों अधिकतम तापमान उछलता हुआ 41 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। पिछले चार दिन से पारा 40 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है।

सुबह सूरज निकलने के साथ मौसम में गर्माहट हो गई। सैर पर जाने वाले लोग भी पेड़ों और छायादार स्थानों पर बैठे नजर आए। इन दिनों सूरज का कहर बढऩे से सडक़ों पर भी ज्यादा चहल-पहल नहीं दिख रही है। गर्म हवा के थपेड़ों और आसमान से बरसती गर्माहट लोगों को बेहाल किए हुए है। वैशाख में सूरज आषाढ़ और जेठ की तरह आग उगल रहा है। लोगों को एसी और कूलर चलाकर बैठना पड़ रहा है।

पारा 43 डिग्री के करीब
पिछले सप्ताह तक तापमान का ग्राफ 35 से 37 डिग्री के बीच था। अप्रेल के अंतिम सप्ताह में तापमान उछलकर 39 से 42 डिग्री के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। जबकि पिछले साल तापमान 18 अप्रेल को ही तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया था। जिस तरह अप्रेल में सूरज ने आग उगली है, उसको देखते हुए मई-जून तक गर्मी के तेवर तीखे रहने की आसार हैं।

अप्रेल में अधिकतम पारा (दस साल में)

2009-39.9-40.1
2010-40.1-41.0

2011-39.8-40.1
2012-40.4-41.0

2013-41.2-42.0
2014- 40.0-42.1

2015- 41 से 42.0
2016- 39.7 से 41.2

2017-41.1 से 43.0
2018-40 से 42.5

2109-41 से 42.5