29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसी रात्रि चौपाल : कलक्टर रहे मौजूद और कई अधिकारी नदारद

ग्राम छछूंदरा में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 12 Oct 2019, 5:01 AM IST

ये कैसी रात्रि चौपाल : कलक्टर रहे मौजूद और कई अधिकारी नदारद

छछूंदरा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते कलक्टर व अन्य अधिकारी।

अजमेर. जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को भिनाय पंचायत समिति छछूंदरा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा तो पहुंचे लेकिन जिला परिषद सीईओ, कृषि व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अलावा अन्य कोई जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचा। जबकि पूर्व में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए जाते हैं, चौपाल में समस्त अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रात्रि चौपाल में छगना राम रावत की शिकायत पर विद्युत ट्रांसफार्मर को उचित दूरी पर स्थापित किया जाएगा। भूरी मगरी में वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र के समस्त ढीले तारों को दुरूस्त किया जाएगा एवं खम्बे की प्रत्येक तान में इंसूलेटर लगाया जाएगा। जिला कलक्टर ने अगामीलाल की शिकायत पर खातेदारी भूमि में राजस्व विभाग द्वारा की गई पत्थरगढ़ी को हटाने वालों के खिलाफ पुलिस को कठोर कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए। शान्ति भंग करने वाले नंदा, कृष्णा, बालूख् शिवराज एवं इनके साथियों को कड़ाई से पाबंद करने के लिए भी कहा। इस प्रकार के समस्त असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। छछूंदरा ग्राम पंचायत की समस्त जीएलआर में 48 घंटे में पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जीएलआर में पानी की उपलब्धता के संबंध में उपखंड अधिकारी द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सेंदरिया में उच्च जलाशय तथा दौलतपुरा में जीएलआर के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। जलदाय विभाग के गोरधनपुरा की पाइपलाइन पर लगे वाल्व तोडऩे वालों के विरूद्ध उपखंड अधिकारी द्वारा एफ आईआर दर्ज करवाई जाएगी। मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य 5 दिन में कर दिया जाएगा। इसी प्रकार स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शौचालय एवं प्याउ की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। ग्राम पंचायत क्षेत्र में आबादी भूमि विस्तार के प्रस्ताव भी भिजवाए जाएंगे।

इस अवसर पर सरपंच चंदा गुर्जर,जिला परिषद सीईओ गजेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी संजू मीना, तहसीलदार सोनू गुप्ता, बीडीओ सीमा गौड़ सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।