4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुएं पर पानी भरने गई महिला की डूबने से मौत

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन मौके पर पहुंचे,कुएं की मुंडेर पर चप्पलें व ओढऩी आई नजर,उपखंड अधिकारी करेंगे मामले की जांच

2 min read
Google source verification
कुएं पर पानी भरने गई महिला की डूबने से मौत

मृतका के परिजन से पूछताछ करती मसूदा थाना पुलिस।

अजमेर/मसूदा. उसे क्या पता था कि घर से निकलने के बाद वह जिंदा वापस नहीं लौटेगी। रोजोना की तरह घर के कामकाज को लेकर कुएं पर पानी भरने गई थी। कुएं की मुंडेर पर बारिश के चलते हल्की सी फिसलन थी। कुएं में विवाहिता ने जैसे ही पानी भरने के लिए रस्सी से बंधी बाल्टी डाली। तभी उसका पैर फिसल गया। वह संभल ही नहीं पाई। शोर मचाने का वक्त ही नहीं मिला।

चप्पलें व ओढऩी मुंडेर पर दिखी

घटनास्थल पर भी कोई नहीं था। विवाहिता काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। कुएं पर जाकर देखा तो उसकी चप्पलें व ओढऩी मुंडेर पर दिखी। इसके चलते किसी अनहोनी की आशंका हुई। कुएं में झांका तो विवहिता का शव नजर आया। यह घटना मसूदा उपखंड के ग्राम शेरगढ़ की है। बुधवार को कुएं पर पानी भरने गई दुर्गा लाल की पत्नी पूजा की डूबने से मौत हो गई।

पीहर पक्ष की सहमति

पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। उपखंड अधिकारी की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में पीहर पक्ष की सहमति से शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया।

डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

परिजन की मानें तो पूजा की मौत संतुलन बिगडऩे पर कुएं में गिरने से हुई है। दूसरी ओर पुलिस को आशंका है कि कहीं विवाहिता ने आत्महत्या तो नहीं की है। मृतका का विवाह मात्र डेढ़ साल पहले ही हुआ है। कहीं पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने कुएं में छलांग तो नहीं लगा ली। पुलिस ने इसी को दृष्टिगत रखते हुए आशंका जताई है। दूसरी ओर मृतका के शिखरानी गांव निवासी पिता सोहन लाल ने मौत पर किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। वैसे मामले की जांच मसूदा उपखंड अधिकारी मोहन लाल खटनावलिया कर रहे हैं।

Story Loader