4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें. Video…महिला चिकित्सकों ने लाल परिधान पहन जताई नाराजगी, निकाली रैली

राइट टू हैल्थ बिल का विरोध

Google source verification

अजमेर. राइट टू हैल्थ बिल के विरोध में शनिवार को महिला चिकित्सकों ने लाल परिधान पहनकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जेएलएन मेडिकल कॉलेज से बजरंगगढ़ चौराहे तक यातायात प्रभावित रहा। महिला चिकित्सक संघ और ज्वॉइंट एक्शन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महिला चिकित्सकों ने हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाली। चिकित्सकों ने जयपुर में लाठीचार्ज का विरोध किया। रैली जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अस्पताल होते हुए बजरंग गढ़ चौराहे तक पहुंची। इसमें सीनियर चिकित्सक, रेजीडेंट, सेवानिवृत्त चिकित्सक तथा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। रैली में इनर व्हील क्लब, ग्रीन गृहिणी, जॉयस जैन लेडीज क्लब, जैन सोशल ग्रुप क्लासिक, रोटरी क्लब, कराटे एसोसिएशन, अग्रवाल समाज महिला संगठन, ब्राह्मी महिला मंडल, जीतो लेडीज क्लब सहित अन्य संगठनों की प्रतिनिधि भी शामिल हुईं।