29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में कामबंदी….मत जाइए सरकारी दफ्तरों में, यहां नहीं मिलेगा आपको कोई

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Oct 2018, 10:25 AM IST

strike in state

strike in state

अजमेर.

अपनी मांगों को लेकर जिले के मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। इससे सभी विभागों में कामकाज ठप है। अजमेर विकास प्राधिकरण में योजनाशाखा के ताले ही नहीं खुले तो कलक्ट्रेट व अन्य शाखाओं में सन्नाटा पसरा रहा। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले राजस्व कर्मचारी भी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर हैं। वहीं पीएम यात्रा की तैयारियों के कारण कई कर्मचारी अवकाश के बावजूद कामकाज संभाल रहे हैं।

महापड़ाव जारी
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अजमेर जिले के कर्मचारी अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर में महापड़ाव डाले हुए हैं। जिलाध्यक्ष मुकेश घारू ने बताया कि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष के निर्णय पर कर्मचारी प्रधानमंत्री की सभी में शामिल हुए।

रेडियोग्राफर ने किया प्रदर्शन :
हाल में 11 सूत्री मांगों को लेकर ाजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन ने जवाहर लाल नेहरू सहित अन्य अस्पतालों में कार्य बहिष्कार किया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलाध्यक्ष राम किशोर मीना ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं जारी रखेंगे इसके बावजूद सरकार हमारी मांग नहीं मानती है रेडियोग्राफर सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

कम्प्यूटर ऑपरेटर ने निकाली रैली :

राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्यूटर कर्मचारी संघ जिला इकाई अजमेर द्वारा अपनी वेतन विसंगति सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शित करते हुए कलक्ट्रेट से बजरंग गढ़ सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला। रैली के बाद आना सागर झील में दीपदान किया गया।

रोडवेजकर्मियों का आंदोलन
राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन से जुड़े कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। तमाम कोशिशों के बावजूद कार्मिक प्रधानमंत्री से नहीं मिल पाए। कर्मचारी नेता भोलानाथ आचार्य और अन्य ने काफी प्रयास भी किए।

कनिष्ठ अभियंता रहे धरने पर
राजस्थान इंजीनियर एकता मंच (रीम) के तत्वावधान में 4800 गे्रड पे की मांग को लेकर संभाग के कनिष्ठ अभियंताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। अजमेर इंजीनियर्स इंस्टीट्यूशन अजमेर के अध्यक्ष एम. सी बाल्दी के निर्देश पर संस्था सचिव अशोक रंगनानी ने अभियंताओं को कलक्ट्रेट में समर्थन पत्र सौंपा। अजमेर डिस्कॉम के अभियंता भी अब समर्थन में आ गए हैं।

पेयजल समस्या को लेकर दिया ज्ञापन :

सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की ओर से शहर की पेयजल समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया व जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति केअध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि जिले में मंत्री होने के बावजूद शहर की जलापूर्ति की ओर सरकार ध्यान नहींं दे रही।