
मां ने दी बेटे की सुपारी, हत्यारों ने उसी को मारकर लूट लिए जेवर और गहने, सामने आया पूरा सच...(photo-patrika)
अलीगढ़ : अलीगढ़ में रहने वाले दो सिपाही भाइयों ने अस्पताल में घुसकर बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सोमवार को देर रात अस्पताल में घुसे और बहन प्रेमी के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से दोनों भाइयों की पहचान हुई और मामला सामने आया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
इलाज के दौरान युवक वेदपाल की मौत हो गई। पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि बागपत में तैनात हैं। वहीं दोनों भाइयों की पुलिस तलाश कर रही है। मृतक वेदपाल एएमयू के छात्र नेता सोनपाल का सगा भाई था। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके मैरिस रोड स्थित रेनुका अस्पताल में हुई।
वेदपाल और मथुरा निवासी युवती के बीच लगभग 5 साल से अफेयर था। वेदपाल खैर थाना के अहरौला गांव निवासी का निवासी था। मथुरा के गोविंद नगर की रहने वाली युवती के पिता-चाचा, भाई सभी पुलिस और PAC में तैनात हैं। युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। वह वेदपाल से युवती की शादी नहीं करवाना चाहते थे। युवती के परिजनों ने उसकी शादी राया थाना क्षेत्र में तय की थी। शादी की भनक लगते ही वेदपाल युवती के घर पहुंचा और हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और वेदपाल का हाथ टूट गया। इस दौरान वेदपाल 15 दिन के लिए जेल में भी रहा था।
जेल से छूटने के बाद वेदपाल इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में भर्ती होकर वेदपाल अपने हाथ का इलाज करवा रहा था। रात 10 बजे के आसपास युवती के दोनों भाई अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने वेदपाल को हर कमरे में ढूंढ़ा। फिर वह पहली मंजिल पर पहुंचे, जहां वेदपाल सो रहा था। इसी दौरान गोली मार दी।
बाइक और सीसीटीवी की मदद से दोनों भाइयों की पहचान हुई। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है और CCTV की फुटेज निकालकर पिता को भेजा, जिसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों की पहचान कर ली। हमलावरों में से एक युवती का सगा भाई है, जो आगरा में सिपाही है। दूसरा चचेरा भाई पीएसी में तैनात है।
Updated on:
17 Mar 2026 05:21 pm
Published on:
17 Mar 2026 05:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
