Aligarh:अलीगढ़ में राजस्व वसूली के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। विभाग की टीमें वसूली के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं और राजस्व वसूली का काम कर रही हैं। इसके साथ लापरवाही करने वाले बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
स्टोरी -
गृहकर वसूली सुधारने और बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम उसकी संपत्ति सील कर रहा है। जिसके चलते जोन-1 दोदपुर में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े बकाएदार की संपत्ति को सील किया है। इसके साथ ही उन्हें तत्काल कर अदा करने का अल्टीमेटम भी दिया है।
गृह कर के रूप में वसूला गया लाखों का बकाया
अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया जोनल अधिकारी विनय कुमार राय के जोन-1 अंतर्गत कर अधीक्षक राज कमल किशोर के दिशा निर्देशन में दोदपुर भवन संख्या 4/1046 c वार्ड 63 पर संपत्ति सील करने की कार्रवाई की गई है।इस भवन पर लगभग 13 लाख रुपए का कर बकाया है और लगातार सूचना और नोटिस दिए जाने के बाद भी संबंधित व्यक्ति कर अदा नहीं कर रहा था। जिसके बाद सख्ती पूर्ण कदम उठाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई है और संपत्ति को नगर निगम के साथ अटैच कर दिया गया है।
क्यों छुट्टी वाले दिन भी खुले कार्यालय
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली सौ फीसदी करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते टीमें लगातार अभियान चला रही हैं और राजस्व वसूली कर रही हैं। वहीं नगर निगम के सेवा भवन में राजस्व कार्यालय रविवार को भी खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में राजस्व वसूली के टारगेट को पूरा करें।