14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aligarh muslim university में मेडिकल छात्र अब दवा बनाना भी सीखेंगे

Aligarh muslim university के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकालोजी विभाग में इन सिलिको ड्रग डिजाइनिंग एण्ड ड्रग डिस्कवरी लैब शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Aug 08, 2017

अलीगढ़। Aligarh muslim university के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकालोजी विभाग में नवस्थापित इन सिलिको ड्रग डिजाइनिंग एण्ड ड्रग डिस्कवरी लैब एवं पुनर्निमित फार्मेसी लैब एण्ड डिमोंस्ट्रेशन शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन मेडिसन संकाय के डीन और जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल व सीएमएस प्रोफेसर एम अमानउल्लाह खान ने किया।

छात्रों को नवीन जानकारी मिलेगी

इस अवसर पर विभाग में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डीन प्रोफेसर एम अमानउल्लाह खान ने कहा कि लैब की स्थापना से स्नाकोत्तर छात्रों को नवीनतम जानकारी से अवगत होने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नए विभागाध्यक्ष इस कार्य को और आगे तक ले जाएंगे।

फार्माकालोजी श्रेष्ठतम विभाग

मेडिसन संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर एस अबरार हसन ने कहा कि फार्माकालोजी विभाग आरंभ से ही मेडिकल कॉलेज के श्रेष्ठतम विभागों में रहा है। इस विभाग के शिक्षकों ने देश भर में जेएन मेडिकल कॉलेज के नाम को गौरवान्वित किया है। उन्होंने चिकित्सा व्यवसाय में नैतिक मूल्यों को बनाये रखने की आवश्यकता जताई। डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज के प्रिन्सिपल प्रो. आरके तिवारी ने कहा कि विकास एक निरंतर होने वाली प्रक्रिया है और यह जारी रहनी चाहिए। डॉ. शारिक नईम ने लैब के बारे में पावर प्रजेंटेशन के द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया।

दवा की डिजाइनिंग और खोज

फार्माकोलोजी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर फरीदा अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। मेडिसन संकाय के डीन को फार्मेसी लैब और डिमोंस्ट्रेशन रूम व क्लीनिकल फार्माकोलोजी लैब के नवीकरण और आधुनीकरण कार्यों में उनके द्वारा दी गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि ये नव स्थापित इन सिलिको ड्रग डिजाइनिंग एण्ड ड्रग डिस्कवरी लैब के माध्यम से स्नाकोत्तर छात्रों को दवा की डिजाइनिंग और खोज के क्षेत्र में साफ्टवेयर के प्रयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। डॉक्टर अहमद ने स्नाकोत्तर के पाठयक्रम में मौजूद पशु प्रयोग विकल्पों के बारे में विस्तार से बताते हुए विभाग में छात्रों को दवाओं के प्रबन्धन से सम्बन्धित दी जा रही शिक्षा पर भी चर्चा की।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निदा रिज़वी ने किया। अतिथियों का आभार डॉक्टर मिदहत मुत्तकी ने जताया। इस अवसर पर प्रो. एमएच बेग, प्रो. एससी शर्मा, प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. अथर अन्सारी, प्रो. मुजहिद बेग, प्रो. एसएच आरिफ, प्रो. इब्ने अहमद, प्रो. फरजाना बेग, प्रो. मुहम्मद असलम, प्रो. अदीब आलम, प्रो. एम मुबशिशर, प्रो. सुहैल अमीन, प्रो. संगीता सिंघल, प्रो. राहत अली खान, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. नजम खली व प्रोफेसर खुर्शीद आदि मौजूद थे।