
कंगना रनौत ने शेयर किया खास मैसेज। (फोटो सोर्स: IMDb)
Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कंगना ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को दर्शकों से मिल रहे शानदार प्यार और समर्थन के बाद सभी का धन्यवाद किया है। इस नए पोस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने अकाउंट से कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यह फिल्म सिर्फ उनकी कहानी नहीं है, बल्कि हर उस भारतीय की कहानी है जो साहस, जिम्मेदारी और देश की ताकत में विश्वास रखता है। मेकर्स ने दर्शकों के प्यार, शेयर और सपोर्ट को फिल्म की सफलता का अहम हिस्सा बताया। फिल्म की टीम ने कहा कि लोगों का रिस्पॉन्स उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। 'भारत भाग्य विधाता' दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों और अपने फैंस से फिल्म को थियेटर्स में देखने जाने की अपील भी की।
बता दें कि कंगना रनौत की ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म 26/11 के दौरान की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, इसमें उन आम लोगों की कहानी है जिन्होंने मुश्किल समय में हिम्मत दिखाई और 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद की। ये फिल्म PEN स्टूडियोज द्वारा पेश और PEN स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है।
Updated on:
14 Jun 2026 07:41 pm
Published on:
14 Jun 2026 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
