
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होनी है। ऐसे में सभी राजनीतिक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड- शो कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम योगी आज प्रचार करने अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक अब जहां कहीं भी जाते हैं तो उनको सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। एक ओर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। दूसरी ओर भारत की सीमा सुरक्षित हो रही हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद पर पूरी तरह विराम लगाने की ओर आज भारत सरकार है।
“होली और दिवाली में एक- एक सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त”
सीएम योगी ने पीएम उज्जवला योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि होली और दिवाली पर इस योजना के तहत एक एक मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही फ्री राशन और कोरोना वैक्सीन की बात की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा ने तो इलाकों को जातिवादी में बांटने में काम किया। इन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति की। हमने सशक्तीकरण किया।
अलीगढ़ को जल्द ही मिलेगा एयरपोर्ट
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार में दंगों पर अलीगढ़ का ताला लग गया। परिवादी और जातिवादी सरकार ने युवाओं को तमंचे देने का काम किया। हमने टैबलेट दिया। अब युवाओंं की मानसिकता बदल गई है। प्रदेश में युवा अब यूनिवर्सिटी की मांग कर रहे हैं। अलीगढ़ को जल्द ही एयरपोर्ट मिलने वाला है।
Updated on:
07 May 2023 02:25 pm
Published on:
07 May 2023 02:02 pm

बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
