
मेरठ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 38 जिलों के 7 सीटों पर होना है। इनमें बीजेपी को मेरठ की सीट को बसपा से छीनकर अपने पाले में लाने के लिए चुनौती है। वहीं सपा अभी तक मेरठ नगर निगम पर अपना खाता नहीं खोल पाई है।
हालांकि, जब 2017 में नगर निगम चुनाव के चुनाव हुए थे, उस समय सपा और बसपा का गठबंधन था। इसलिए यह सीट बसपा के खाते में गई थी और वहां पर बसपा की सुनीता वर्मा मेयर बनी। हालांकि बाद में सुनीता वर्मा ने सपा ज्वाइन कर ली।
ऋचा सिंह बिगाड़ सकती है बीजेपी का खेल
बीजेपी ने हरिकांत अहलूवालिया को अपना मेयर उम्मीदवार बनाया है। सपा ने विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने यहां से मुस्लिम कार्ड खेलते हुए हसमत मलिक को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने नसीम कुरैशी पर दांव चला है। वहीं आप ने ऋचा सिंह को मैदान में उतारा है।
मेरठ में गरजे सीएम योगी
निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को जिताने को लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अगले तीन दिनों तक मेरठ में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के पक्ष में आज मेरठ पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधा। सीएम योगी ने मेरठ वासियों से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष वोट करने की अपील की।
यह भी पढ़ें: बृजभूषण पर फैसले के लिए सरकार के पास सिर्फ कल का दिन, परसो खाप करेंगी दिल्ली कूच
7 मई को प्रचार करने मेरठ पहुंचेंगे अखिलेश
वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 7 मई को अखिलेश यादव अपने प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए जनसभा करेंगे। इसके अलावा आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी अपने उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा और रोड- शो करने आ सकते हैं।
Updated on:
5 May 2023, 3:09 PM IST
Published on:
5 May 2023, 3:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.