30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बृजभूषण पर फैसले के लिए सरकार के पास सिर्फ कल का दिन, परसो खाप करेंगी दिल्ली कूच

बृजभूषण शरण सिंह मामले में बीजेपी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जंतर- मंतर पर धरने दे रहे पहलवानों के समर्थक में परसों पश्चिमी यूपी की खाप दिल्ली के लिए कूच करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 5 May 2023, 1:24 PM IST

kahap.jpg

खाप पंचायत पहलवानों के समर्थन में आई।

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने दे रहे पहलवानों के समर्थन में अब खाप पंचायत भी उतर आई है। इससे बीजेपी सरकार की मुसीबतें बढ़ सकती है। 7 मई को सर्वखाप चौधरी और 7 जिम्मेदार लोग दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। जहां पर बैठक करके भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

मुजफ्फरनगर की सोरम चौपाल ने गुरुवार को खाप पंचायत की आपात बैठक बुलाई। जिसमें सर्वसम्मति से पहलवालों को अपना समर्थन दिया है। इसमें खाप देशवाल, राठी, बुड़ियान, दुड्डा, बेनीवाल, कुंड, नि्रवाल, बालियान, घनघस, लाटीयान, अहलावत और बत्तीसा जंतर-मंतर पहुंचेंगे। सर्वप खाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सभी खापों ने धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी सरकार पर खूब बरसे थे ओवैसी, अब अनिल दुजाना के एनकाउंटर पर क्या बोले?

यह लड़ाई खिलाड़ियों के अस्तित्व बचाने की है: नरेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि यह लड़ाई खिलाड़ियों के अस्तित्व बचाने की है। सभी मनमुटाव दूर का एकजुट होकर खिलाड़ियों का समर्थन करें। सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार अंग्रेजी शासन काल से भी खतरनाक है।

“क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात”
वहीं गुरुवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या पहुंचे और हनुमान गढ़ी जाकर दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले को स्वीकार करता हूं और कोर्ट पर पूरा भरोसा है। साथ ही कहा कि अयोध्या का कार्यक्रम पहले से तय था। मेरा किसी के कोई द्वेष और बैर लेना नहीं है।

यह भी पढ़ें:UP Nikay Chunav: मेरठ में योगी क्या वो कर पाएंगे, जो 1995 से लेकर अभी तक यूपी के कोई सीएम नहीं कर पाए

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग