1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़ में बढ़ रहा है साइबर फ्रॉड, टोल फ्री नंबर पर बात करने पर उड़े चार लाख

Aligarh news:अलीगढ़ में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रह हैं। टॉल फ्री नंबर में कॉल करने पर आरोपियों ने पीड़ित के खाते से 4 लाख रुपए उड़ा लिए।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

साइबर क्राइम टीम द्वारा लौटवाया गया ठगी का पैसा

क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड रमेश विहार कालोनी निवासी प्रियंका गुरनानी पत्नी सुमित कुमार ने फरवरी में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 9 फरवरी को कोरियर कंपनी से तय समय में डिलीवरी न होने पर उन्होंने टॉल फ्री नंबर पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। टॉल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद ठगों ने उनसे बातचीत करनी शुरू की और जल्दी डिलीवरी कराने के नाम पर विभिन्न जानकारियां ले ली। वह उनसे पेमेंट की जानकारी लेने लगे और इसी बीच झांसे में लेकर एकाउंट की गोपनीय जानकारी भी ले ली। जिसके बाद आरोपियों ने खाते से 4 लाख रुपए उड़ा लिए। फिर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।


अपने खातों की जानकारी ना दें किसी को

साइबर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस लगातार इन मामलों की छानबीन कर रही है। और जागरुकता के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए आमजन भी सावधान रहे और किसी को भी अपने एकाउंट से जुड़ी गोपनीय जानकारी बिल्कुल भी न दें। ऐसा होने पर तत्काल इसकी शिकायत क्षेत्रिय थाने में या ऑनलाइन दर्ज कराएं।

Story Loader