
अलीगढ़ मेयर मोहम्मद फुरकान
आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के जिलों की आरक्षित लिस्ट जारी कर दी है। उस लिस्ट के अंतर्गत अलीगढ़ शहर को जनरल सीट के लिए आरक्षित किया गया है। इस बात को लेकर जब अलीगढ़ मेयर मोहम्मद फुरकान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले अलीगढ़ की सीट महिला ओबीसी आरक्षित की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब अलीगढ़ की सीट को जनरल घोषित किया गया है। उम्मीद है इसमें हर वर्ग का व्यक्ति चुनावी मैदान में होगा, और सभी को चुनाव लड़ने का मौका भी मिलेगा। मैं भी बहन कुमारी मायावती के सहयोग से चुनाव लड़ूंगा कोर्ट का जो फैसला है उस फैसले को सभी को मानना चाहिए हम भी कोर्ट और सरकार के फैसले का आभार व्यक्त करते हैं।
सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर कसी अपनी कमर
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर लिस्ट जारी हुई है। लिस्ट का अनावरण करने के बाद सभी पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है। पार्टी को लुभाने के लिए सभी उम्मीदवार अपना अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं। अब यह पार्टी पर निर्भर करता है कि वह किस उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारती है।
जनरल सीट को लेकर वोटरों में दिखा उत्साह
अलीगढ़ की नगर निकाय चुनाव की सीट अनरक्षित होने के बाद वोटरों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आरक्षित होने पर चुनिंदा प्रतिभागी की चुनावी मैदान में चुनाव लड़ते, जिसको लेकर वोटरों में भी काफी मतभेद देखा जा रहा था। वोटर अपने अपने नेताओं को वोट नहीं दे पाते, लेकिन जैसे ही शहर की सीट अनरक्षित घोषित हुई है। वोटरों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Published on:
01 Apr 2023 05:21 pm

बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
