DM आवास के बाहर तीन घंटे तक जाम और प्रदर्शन 

पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया।

less than 1 minute read
Sep 15, 2016
anganbadi workers
अलीगढ़। पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। कार्यकत्रियों ने धरने के बाद जिलाधिकारी आवास के बाहर अनूपशहर रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस से भी नोकझोंक हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।


घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन
गुरुवार को सैकड़ों कार्यकत्रियां कलक्ट्रेट में फिर एकत्रित हुईं। वह अनूपशहर रोड पर धरने पर बैठ गईं। इससे सड़क पर जाम लग गया। उन्होंने करीब तीन घंटे तक सड़क पर बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रालोद नेता और संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकत्रियों की सभी मांग जायज हैं। आगे भी यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।


दूसरा संघ भेजेगा खून से लिखे पत्र
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ी कार्यकत्रियां भी अब हड़ताल पर जाएंगी। गुरुवार को उन उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को खून से लिखे पत्र भेजकर मांगों का निराकरण करने की मांग की। संरक्षक शिशिर शर्मा बताया कि सुबह 10 बजे पुराने बस अड्डे के पास स्थित गांधीपार्क में एकत्रित हुईं, इसके बाद कलक्ट्रेट तक रैली निकाली।
देखें वीडियो

Published on:
15 Sept 2016 11:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर