4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aligarh : हिंदू छात्र-छात्राओं को नवरात्रि में मुफ्त फलाहार बांटकर मुस्लिम ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद शब्बीर को हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल के नाम से जाना जाता है। वह नवरात्रि पर पिछले 35 साल से चाहे माहौल कैसा भी रहा हो, हिंदू छात्र-छात्राओं को मुफ्त फलाहार और जूस पिलाते हैं। इसके साथ ही उनकी सहायता भी करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
muslim-set-an-example-of-communal-harmony-by-distributing-free-fruits-and-vegetables-to-hindu-students-during-navratri.jpg

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पिछले 35 वर्षों से फलों के जूस की दुकान लगाने वाले मोहम्मद शब्बीर नवरात्रि में छात्र-छात्राओं के व्रत के दौरान मुफ्त में फलाहार कराते हैं। एएमयू में मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पीछे शब्बीर भाई की जूस की दुकान है। उनके इस प्रेम और सहजता ने छात्रों के बीच उनकी एक अलग पहचान बनाई है। सबसे बड़ी बात ये है कि एएमयू में आए सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले क्रियाकलाप सामने आते हैं, लेकिन शब्बीर इन सबके बीच सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बन चुके हैं।

शब्बीर भाई हिंदू भाई बहनों को मुफ्त में जूस और फल वितरित करते हैं। वह पिछले 35 सालों से जूस की दुकान चला रहे हैं और हर नवरात्रि में हिंदू छात्र-छात्राओं को मुफ्त में फ्रूट जूस के साथ फलाहार कराते हैं। छात्र मनीष ने बताया कि सभी सांप्रदायिक भेदभाव को भुलाकर उनके यहां से ही फ्रूट जूस पीना पसंत करते हैं, क्योंकि नवरात्रि में उनके यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। मनीष ने बताया कि वह पिछले कई साल शब्बीर भाई को देख रहे हैं, वह बेहद अच्छे भाव से हिंदू छात्रों का ख्याल रखते हैं।

यह भी पढ़े - गंगा से जल भरने आए बादल, कुदरत के करिश्मे को कैमरों में किया कैद

रमजान हो या नवरात्र इंसान को इंसान की मदद करनी चाहिए

मोहम्मद शब्बीर बताते हैं कि रमजान हो या नवरात्र, इंसान को इंसान की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं जितने इंसानों की मदद कर सकूं, उतनी करू। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में हिंदू भाई-बहन पूरे दिन भूखे रहते हैं। इसलिए व्रत के दौरान हिंदू भाई-बहनों को निशुल्क जूस और फलों का वितरण करता हूं। मोहम्मद शब्बीर को हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कहा जाता है।