2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई नवेली बहू ने मुंह दिखाई में सांसद से उपहार में मांग लिया सड़क, सांसद ने क्या किया वादा

Aligarh News: बेटे की शादी के बाद नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद तो नवविवाहिता ने उनसे मुंह दिखाई में गांव में सड़क निर्माण की मांग रख दी।

2 min read
Google source verification
New Bride Ask for make Road to MP Satish Gautam in Aligarh

New Bride Ask for make Road to MP Satish Gautam in Aligarh

अलीगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया। नवदंपति के आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद से नव नवेली बहू ने एक अजीब सी मांग रख दी। आपको सुनकर भी हैरानी होगी पर यही सच है। अरअसल, रविवार को सांसद सतीश गौतम के सामने कुछ ऐसा ही घटित हुआ। वे अपने एक परिचित किसान परिवार में हुई बेटे की शादी के बाद नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे तो नवविवाहिता ने उनसे मुंह दिखाई में गांव में सड़क निर्माण की मांग रख दी। पहले तो सांसद मुस्कुराए और फिर यह कहते हुए वादा किया कि एक माह में सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये हमारी ओर से मुंह दिखाई होगी।
जानकारी के अनुसार खैर क्षेत्र के गांव कसीसों के नवीन कुमार शर्मा के सांसद सतीश गौतम से सामाजिक व राजनीतिक रिश्ते हैं। इसी दो मई को नवीन ने अपने इकलौते बेटे दिपांशु शर्मा की शादी की है। यह शादी हाथरस के मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई की प्रियंका उर्फ बबली से हुई है। प्रियंका एमए तक शिक्षित हैं। इस शादी के लिए सांसद को भी नवीन शर्मा ने निमंत्रण दिया था, मगर वे उस समय व्यस्तता के चलते पहुंच नहीं सके थे। इसलिए सांसद नवीन शर्मा के घर नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे। पहले घर के दरवाजे पर बैठकर चाय-नाश्ता हुआ। इसके बाद चलते समय सांसद नवदंपती को आशीर्वाद देने घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर बहू के हाथ में थमाना चाहा तो बहू ने तुरंत बोल दिया कि अंकल, आप हमें मुंह दिखाई में गांव की सड़क का निर्माण करा दें। यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

यह भी पढ़े - यूक्रेन के गांवों और झाड़ियों में छुपकर पढ़ा रहे शिक्षक, क्या अधूरा रह जाएगा छात्रों का MBBS डॉक्टर बनने का सपना

एक महीने मुंह दिखाई देने का वादा

मुह दिखाई में सड़क मांगने की बात पर सांसद पहले तो हैरान रह गए, फिर मुस्कुराए और बोले कि बेटा तुमको एक माह में तुम्हारी मुंह दिखाई मिलेगी। इस दौरान बातचीत में प्रियंका ने बताया कि जब वे विदा होकर आईं तो कीचड़ भरे रास्ते में होकर अपनी ससुराल में पहली बार पहुंची। इसके बाद मंदिर तक भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर जाना पड़ा था। इसलिए चाहती हैं कि सड़का बन जाए।
सांसद ने कहा बहू की पूरी होगी मांग
सांसद सतीश गौतम गांव कसीसों में अपने परिचित परिवार में नवदंपती को आशीर्वाद देने गया था। तभी नवविवाहिता ने मुंह दिखाई में सड़क मांग ली। पढ़ी लिखी बहू को एक माह में सड़क निर्माण का वादा किया है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़े - महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी ये पांच बातें, जिन्हे सुनकर आप में भी भर जाएगा जोश

मार्ग में पानी से हो जाता है कीचड़

बहू की शिकायत के बाद में सांसद सतीश गौतम, नवीन शर्मा व अन्य ग्रामीणों के साथ बदहाल रास्ता देखने पहुंचे। यह करीब 120 मीटर का गांव के अंदर का मुख्य मार्ग है, जो नवीन शर्मा के घर के सामने से होकर मंदिर तक जाता है। मंदिर के बाद वह मथुरा की ओर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग से जुड़ जाता है, जो पक्का है।

Story Loader