यहां से भी भरे गए नमूने
इससे पहले सुनामई, खेड़ा खुर्द, अहमदपुरा में भी खुदाई कराई। यहां से भी मिट्टी के नमूने भरे। खेत के मालिक राजवीर सिंह ने बताया कि बाहर से कुछ लोगों की टीम आई है, उन्होंने बताया की आप के खेत में डीजल है, राजवीर सिंह ने खेत खोदने की अनुमति दे दी है, लिखित में कंपनी ने एग्रीमेंट कराया है, राजवीर सिंह ने कहा कि उनके खेत में तेल का भंडार निकलता है तो यह अच्छी बात होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओएनजीसी की टीम पिछले 3 दिनों से इलाके में सेटेलाइट के माध्यम से सर्वे कर रही है। जमीन के अंदर तेल के अंश बताए जा रहे हैं।3 दिन से काम ओएनजीसी की टीम कर रही है। कई जगह बोरिंग के जरिए जमीन के अंदर मिट्टी का नमूना लिया गया है।