9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मन्दिर की दानपेटी चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद, गिरफ्तार

मंदिर की कमेटी ने किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।

2 min read
Google source verification
CCTV Footage

मन्दिर की दानपेटी चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद, गिरफ्तार

अलीगढ़। थाना इगलास के गोण्डा रोड स्थित पथवारी मन्दिर में दान पेटिका को चोरी करते हुए एक किशोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दानपत्र गायब होने की इस हरकत से मंदिर कमेटी में हड़कम्प मच गया। सुबह जब लोगों ने मन्दिर से दान पेटिका गायब देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किये, जिसमें एक किशोर दान पेटिका को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। उसके पास से 2200 रुपए भी बरामद किए हैं। वहीं दान पेटिक पड़ोस के खेतों में मिली।

किशोर की चालाकी कैमरे में कैद

बताया जा रहा है कि बुधवार रात को मंदिर की दान पेटिका गायब हो गई। इसकी सूचना पुलिस के दी गई। भले ही पुजारी आराम की नींद सो रहे हों, लेकिन सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिशर में हो रही हरकतों पर नजर रखे हुए थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर से छोटी मोटी चोरियां हो रही थीं। फिर कमेटी ने निर्णय लिया कि सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं। मंदिर में कुल आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये। किशोर की चोरी करने की पूरी चालाकी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी किशोर दिन में भी मंदिर परिशर में आया था। जिसके फुटेज सीसीटीवी में हैंं, वहीं रात में मंदिर के पुजारी के सो जाने पर बड़ी चालाकी से मंदिर की दान पेटिका को बाहर निकाल लाया। खेत में ले जाकर रुपए निकाल लिये, जबकि पैसों को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दान पेटिका में करीब बीस हजार रुपए थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के अनुसार किशोर ने पहले मंदिर की दिन में रैकी की फिर रात में वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी किशोर ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति और था, जिसका नाम मोनू है। बहरहाल मंदिर की कमेटी ने किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है। आरोपी किशोर से 2200 रुपए बरामद किए गए हैं।