अलीगढ़

क्या भाजपा एमएलसी होंगे AMU वीसी

Aligarh news: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. तारीक मंसूर जल्दी ही भाजपा के खेमे में शामिल हो जाएंगे। प्रदेश सरकार ने उन्हें MLC बनाने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा है।

less than 1 minute read
Apr 02, 2023
क्या भाजपा एमएलसी होंगे AMU वीसी

एएमयू वीसी प्रो. तारीक मंसूर के नाम पर अभी मुहर नहीं लगी है, लेकिन उनके नाम का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद उनका MLC बनना लगभग तय जाना जा रहा है। जिसके बाद यह चर्चा है कि वीसी को अब संघ की नजदीकियों का फायदा मिलने जा रहा है। उनके नाम पर मुहर लगने के बाद वह पूरी तरह से भाजपा के खेमे में शामिल हो जाएंगे।

आखिर कब बनी एएमयू वीसी तारिक मनसूर

एएमयू के मौजूदा वाइस चांसलर 2017 में विश्वविद्यालय के वीसी बने थे। वीसी का कार्यकाल 5 साल का होता है, जो कि पिछले साल पूरा हो चुका है। लेकिन उनके कार्यकाल में एक साल की बढ़ोत्तरी कर दी गई थी। जिसके बाद यह माना जाने लगा था कि संघ में उनकी अच्छी पकड़ है।

आखिर कब बने एएमयू वीसी तारिक मनसूर

एएमयू वीसी प्रो. तारीक मंसूर का बढ़ाया गया कार्यकाल भी लगभग पूरा होने को है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में यह माना जा रहा था कि तारीक मंसूर को ही दुबारा एएमयू वीसी बनाया जा सकता है। लेकिन सभी की शंकाओं को दरकिनार करते हुए उन्हें MLC बनाया जा रहा है। जिसके बाद भाजपा का यह फैसला पूरे देश भर में चर्चाओं का विषय बन गया है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के पास मुस्लिमों में कोर्इ बड़ा चेहरा नहीं था, इसलिए पार्टी उन्हें अपने साथ शामिल कर रही है। इतना ही नहीं लोग इसे 2024 के चुनाव की तैयारी भी मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि 2024 में सरकार उन्हें मुस्लिमों का बड़ा चेहरा बनाकर उतार सकती है।

Published on:
02 Apr 2023 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर