
अगस्त्य चौहान की स्पीड हुई कैमरे में रिकॉर्ड
अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेस वे पर यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान का एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। परिवार के आरोपों के बाद शुक्रवार को पुलिस ने दुर्घटनास्थल के पास कई घंटे तक खाक छानते हुए हेलमेट में लगा 360 डिग्री का कैमरा बरामद कर लिया है, जो गायब था। उस कैमरे के वीडियो ने काफी कुछ सच उजागर किया है।
294 की स्पीड से चल रही थी अगस्त्य की बाइक
रिकॉर्डिंग में अगस्त्य यह कहते दिख रहे हैं कि हेलमेट की पैडिंग ठीक नहीं है। कहीं उड़ ना जाए। पुलिस का मानना है कि अगस्त्य की स्पीड उस समय 294 थी। तेज रफ्तार में ही अगस्त्य की बाइक लड़खड़ाई, जिसके बाद घिसटते हुए उनका सिर डिवाइडर से टकराया और जान चली गई।
परिवार को आरोप, बेटे की हत्या हुई
यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान के पिता ने उनकी हत्या का संदेह जताया था उन्होंने कहा था कि बेटे के दो कैमरे गायब हैं। करीब तीन घंटे की तलाशी के बाद पुलिस को हेलमेट पर लगा एक कैमरा घटनास्थल के पास झाड़ियों में फंसा मिला। इसमें घटना से पहले पांच मिनट की एक वीडियो रिकार्ड हुई है।
पुलिस ने जांच करते हुए बताया, अगस्त्य और उनके रेसर साथी सुबह करीब छह बजे राइड पर निकले थे। 9:29 बजे पांचों रेसर जेवर टोल पर पहुंचे। 9:32 पर आमिर और अगस्त्य जेवर टोल को पार करके मथुरा की तरफ बढ़े। करीब पांच किलोमीटर बाद ही दोनों ने यू-टर्न लिया। वीडियो में दोनों साथ में यू-टर्न लेते दिखे हैं।
अगस्त्य आमिर से कर रहे थे बात
वीडियो में प्रतीत हो रहा है कि अगस्ते की लगातार आमिर से फोन पर बात हो रही थीं। इसमें वह कह रहा था कि हेलमेट परेशान कर रहा है। लग रहा है कि कहीं वह उड़ ना जाए। स्पीड तेज पर उसने ये भी कहा कि बाइक को नियंत्रित करने के लिए 200-300 मीटर पहले ही ब्रेक लगाने होंगे।
इसके बाद एक जगह 294 की स्पीड को छूने के दौरान उसने ये भी कहा कि 300 रह गया। इसी दौरान उसके सामने एक गाड़ी आ गई थी जिस वजह से उसे ब्रेक लगाने पड़े। इसके कुछ मिनटों बाद ही हादसा हो गया। 10:02 बजे पीआरवी को हादसे की सूचना मिली थी।
इस वीडियो को जिसने भी देखा सिर से पांव तक सिहरन दौड़ गई। अगस्त्य अपनी बाइक UK070 Y 4455 निंजा जेडएक्स 107 से जा रहे थे। वह यूट्यूबरों की मीटिंग के सिलसिले में देहरादून से दिल्ली आए थे। वह जब भी सुपरबाइक लेकर निकलते हेलमेट में लगा कैमरा चालू रहता था।
हमेशा ही अगस्त्य की बाइक की स्पीड हाई रहती थी
करीब 20 लाख रुपये की महंगी बाइक की सवारी करने वाला अगस्त्य अब इस दुनिया में नहीं है। पर उनके वायरल वीडियो को बार-बार देखने से पता चलता है कि बाइक सवार ओवरस्पीडिंग की कोशिश कर रहा था। अचानक बाइक का संतुलन गड़बड़ाता है। अगस्त्य बाइक पर अकेले थे। उनके कुछ साथी भी थे, जो आगे चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि सिर में चोट लगने से यूट्यूबर की मौत हुई।
पुलिस ही नहीं, आसपास के लोगों का भी कहना है कि चौहान हाई स्पीड में बाइक लेकर निकले थे तभी संतुलन खो बैठे। टप्पल क्षेत्र में वह डिवाइडर से टकरा गए। बाइक दाहिनी तरफ टकराई और वह सड़क पर उछलकर दूर गिरे। शरीर कुछ दूरी तक घिसटता भी रहा। हादसा इतना भयानक था कि हेलमेट कई टुकड़ों में बंट गया।
Published on:
06 May 2023 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
