4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कों को शादी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कई राज्यों में बनाया कुंवारों को निशाना

mp news: मध्य प्रदेश पुलिस ने 5 सदस्यों वाली गैंग का पर्दाफाश पुलिस ने किया है जो, शादी के नाम पर कुंवारे लड़कों उनके परिवार को ठगने का काम करते थे।

less than 1 minute read
Google source verification
fake marriage gang busted alirajpur mp news

fake marriage gang busted alirajpur (इमेज- Freepik)

mp news:अलीराजपुर जिले की चांदपुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी कर फरार होने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह सभी आरोपी यहां एक युवक को अपना शिकार बनाने आए थे। इस बीच शंका होने पर पुलिस को खबर दी गई तो गिरोह का पर्दाफाश हो गया। यह गैंग (fake marriage gang) विभिन्न राज्यों में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को शादी के नाम पर अपना शिकार बना चुका है।

ग्रामीणों को हुआ शक, पुलिस ने की पूछताछ

चांदपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय युवती महाराष्ट की रहने वाली है। ग्राम अकलू में कैलाश नामक युवक के साथ शादी के लिए गिरोह के चार सदस्य एडू उम्र 60 साल, रोहित उर्फ बृहस्पति सोलंकी उम्र 42, कालू उर्फ कालिया बारेला उम्र 43 साल, निर्मल उम 28 साल यहां आए थे। इस पर ग्रामीणों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तब जाकर सच्चाई का खुलासा हुआ।

कई राज्यों में कर चुका है ठगी

पुलिस के अनुसार, युवती ने पूर्व में आष्टा में ब्राह्मण बनकर शादी की थी। वहां आठ दिन रहने के बाद वह रुपए लेकर फरार हो गई थी। यहां उसकी दूसरी शादी कराई जा रही थी। गैंग के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। जो बड़वानी और खरगोन जिले के रहने वाले हैं। गैंग का दलाल आलीराजपुर का रहने वाला है। उसे पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग अब तक एक दर्जन से ज्यादा शादी कर फरार हो चुकी है। राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में गैंग ने कुंवारे लोगों को निशाना बनाया है। पुलिस ने इनपर केस दर्ज कर लिया है।