
13 साल की बालिका 5 दिनों तक सुनाएगी श्रीराम कथा
अलीराजपुर. मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में महज 13 साल की बालिका श्रीराम कथा का वाचन कर रही है, 7 जनवरी तक चलने वाली कथा में हर दिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक वे संगीतमय कथा सुनाएगी, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
वैंकटेश रामायण महिला मंडल आचार्य मंदिर द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के अवसर पर कथा के पहले दिन बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो प्रमुख मार्गो से होते हुए कथा आयोजन स्थल बालाजी गार्डन पर संपन्न हुई जहां पर पहले दिन की कथा प्रारंभ हुई। इस दौरान शोभयात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां पर 13 वर्षीय भाविका माहेश्वरी के मुखारविंद से पांच दिनों तक धर्म की गंगा बहेगी।
कथा वाचिका भाविका माहेश्वरी सुरत की श्रीराम कथा देशभर में ख्यातमान हैं। उनके आगमन को लेकर श्रोताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की। जहां पुरूषजन सफेद वस्त्र पहने हुए थे वहीं महिलाओं ने भी एक जेसी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। सबसे पीछे एक रथ चल रहा था जिस पर कथा वाचिका भाविका माहेश्वरी सवार थी। यात्रा में महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी।
शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी कथा
वैंकटेश रामायण महिला मंडल की सदस्याें ने बताया कि पांच दिवसीय राम कथा 7 जनवरी तक चलेगी। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक अयोध्या धाम बालाजी गार्डन राजवाडा में हो रहा है। भव्य शोभायात्रा का आयोजन शाम को 5 बजे आचार्य मंदिर परिसर से किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवतियों ने भाग लिया। महिला मंडल ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से श्रीराम कथा का अमृतपान कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Published on:
04 Jan 2023 04:29 pm

बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
