
Newly appointed state president welcome
आलीराजपुर. हिन्दू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान का आलीराजपुर आगमन पर राम नवमी उत्सव समिति द्वारा ढोल नगारों के साथ सोमवार को भव्य स्वगत किया गया। वहीं भाजपा जिला कार्यालय पर नगर मंडल द्वारा स्वागत किया गया। दोपहर 3 बजे बस स्टैंड पर राम नवमी समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राम नवमी समिति के संरक्षक हितेंद्र शर्मा, अध्यक्ष गिरिराज मोदी, सुधांशु चंदेल, रितेश राठोड, अक्षय गुप्ता, दीपक शर्मा, सिद्धार्थ जैन, रोहित राठोड, सचिन योगी, मनोज किराड़, प्रवीण परिहार, कुलदीप राठोड, विरल मोदी, देवेश राठोड़ आदि उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष चौहान के साथ आए प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरबल डुडवे, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मंडलोई, जिला मंत्री हेमंत तोमर,चांदपुर मंडल अध्यक्ष रोशन पचाया आदि का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारत माता की जय -जय श्रीराम के नारों के साथ बस स्टैंड चौराहे पर आतिशबाजी भी की गई। वहीं भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, नपा अध्यक्ष रितेश डावर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोंटी डावर, पार्षद कांतिलाल राठौड़, मोटू शाह, अंकित शाह, विकास माहेश्वरी, अभिषेक गेहलोत आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व जोबट से आलीराजपुर पहुंचने पर दाहोद नाका स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हिंदू युवा जनजाति संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत
जोबट हिंदू युवा जनजाति संगठन के नवनियुक्त प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी का जोबट में भव्य स्वागत हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया। नवनियुक्त हिंदू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान, उपाध्यक्ष बीरबल डुडवे, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मंडलोई का जोबट नगर के आगमन पर ढोल धमाके के साथ पुष्पमाला पहनाकर बड़े बस स्टैंड पर स्वागत किया गया।
उसके बाद कृष्ण मंदिर पर ढोल धमाके के साथ पहुंचे सभी नगर वासियों ने जगह-जगह पर पुष्प माला पहनाकर प्रदेश संगठन के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेंद्र सोनी, जगदीश चंद्र राठौड़ के साथ युवा कार्यकर्ता हरीश सोनी, आशीष राठौड, अर्पित जैन, राजेश डुडवे, मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़, मौसम डावर ,राजेश जैन, अमन, यश, गजेंद्र राठौड़, मोहित जैन आदि ने स्वागत किया। जबकि कृष्ण मंदिर सेवा समिति व भागवत आचार्य पंडित और पुजारी हरि ओम शर्मा द्वारा पुष्पमाला भेंट कर पदाधिकारियों का सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनी समाज की ओर से वानप्रस्थ राजेंद्र सोनी, राठौड समाज की ओर से जगदीशचंद राठौड़, गजेंद्र राठौड़, ब्राह्मण समाज की ओर से हरिओम शर्मा, वाणी समाज की ओर से वासुदेव वाणी ने बधाई दी।
Published on:
23 Feb 2021 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
