
MP NEWS: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है यहां SAF के एक ASI ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार दोपहर के करीब 3 बजे की है। ASI ने खुदकुशी क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि एएसआई सुसाइड करने से पहले किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे और तभी अचानक उन्होंने ये कदम उठाया।
अलीराजपुर में SAF में ASI के पदस्थ रविन्द्र परमार उम्र 60 साल ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दाहोद रोड स्थित पुराने तहसील परिसर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रविन्द्र परमार मूल रूप से इंदौर की मरीमाता रामबाग कॉलोनी के रहने वाले थे। पता चला है कि गुरुवार को वो ड्यूटी से बटालियन कैंप में लौटे थे और किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। एएसआई के शव के पास ही उनका मोबाइल और सर्विस रिवॉल्वर पड़ा मिला है। खुदकुशी का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है।
Updated on:
07 Nov 2024 08:28 pm
Published on:
07 Nov 2024 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
