
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र ने किया आत्महत्या, छात्रावास में मिले सुसाइड नोट में लिखा हुआ कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने आत्महत्या कर लिया है। वह छात्रावास में रहने वाले कमरे में ही सुसाइड किया और सुसाइड नोट भी लिखा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने फांसी के फंदे पर खुलकर जीवन समाप्त कर लिया है। उसने सुसाइड नोट पर मरने का कारण भी बताया है। मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होली के तीसरे दिन देर रात को शोध करने वाले छात्र ने जीवन समाप्त करने का निर्णय लिया फाँसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। जब हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को आत्महत्या का पता तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हॉस्टल में पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे की तलाशी में पुलिस को छात्र का सुसाइड नोट मिला। इसमें आत्महत्या के कारण का जिक्र किया था।
यह लिखा था सुसाइड नोट पर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र संजय पटेल पुत्र अरविंद निवासी ग्राम पलानी पोस्ट बबेरू थाना बबेरू जनपद बांदा का रहने वाला था। वह हालैंड हाल छात्रावास के कमरा नंबर 77 में रहता था। संजय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एमए की पढ़ाई उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वह वर्तमान समय में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कालर छात्र था। वह प्राचीन इतिहास विभाग से शोध कर रहा था। वह अचानक आत्महत्या करने का निर्णय लिया और कर लिया।
छात्र ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था उस नोट में तीन दोस्तों का नाम लिखा था और एक लड़की का भी जिक्र किया था। उसकी शादी होने के बाद यह कदम उठाया। सुसाइड नोट में दोस्तों से कहा गया है कि वह परिवार का ख्याल रखें। अंत में नेहा वेड्स संजय लिखा है। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है।
Published on:
22 Mar 2022 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
