
डिप्टी सीएम केशव के साथ सभी नेता और कार्यकर्ता
क्या कहा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मैं आज ज्यादा नहीं बोलूंगा। आज मैं यूपी का उप मुख्यमंत्री नहीं एक कार्यकर्ता की हैसियत से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। क्योंकि आज एक कार्यकर्ता महापौर की कुर्सी पर बैठने जा रहा है। गणेश केसरवानी को मुख्यमंत्री का भी आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन महापौर से एक संकल्प जरूर लेना चाहूंगा।’ उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान की शुरुआत की। फिर 2019 कुंभ में सफाई कर्मियों के पैर धोए थे।
प्रधानमंत्री के इसी अभियान से जुड़ते हुए महापौर को संकल्प लेना चाहिए कि वह हर महीने कम से कम एक दिन स्वयं झाड़ू उठाएंगे और अलग-अलग क्षेत्रों की सफाई करेंगे। इसके बाद केशव ने गणेश को इसका संकल्प भी दिलाया। गणेश केसरवानी ने मंच से संकल्प लेने के साथ मीडिया एवं नगर निगम में नेताओं एवं अफसरों संग औपचारिक बातचीत में भी इस संकल्प को दोहराया।
Published on:
27 May 2023 10:35 am

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
