17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समूह महिलाओं के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा ऐलान, मिलेगा सभी को यह लाभ

बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए योजना के साथ कार्य को पूरा करें। चिन्हित नदियों को पुर्नजीवित करने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारीगण कार्ययोजना के अनुसार कार्य को आगे बढ़ायें।

2 min read
Google source verification
समूह महिलाओं के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा ऐलान, मिलेगा सभी को यह लाभ

समूह महिलाओं के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा ऐलान, मिलेगा सभी को यह लाभ

प्रयागराज: भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रयागराज दौरे पर हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस के सभागार में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने समहू सहायक महिलाओं की आय बढ़ाने और उनके आत्मविश्वास को आगे ले जाने को योजना बनाने को कहा। आय बढ़ने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए योजना के साथ कार्य को पूरा करें। चिन्हित नदियों को पुर्नजीवित करने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारीगण कार्ययोजना के अनुसार कार्य को आगे बढ़ायें।

इसके साथ ही समूह शक्तियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि इन समूह शक्तियों की आय बढ़ाने के लिए कार्य किया जाना चाहिए साथ ही इनकों वहीं पर बाजार भी उपलब्ध कराया जाये। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़कर लाभान्वित होगी। महिला मित्र की संख्या जनपद में कम होने पर उन्होंने महिला मित्रों की संख्या को बढ़ाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने जनपद में वीडीओ की संख्या ब्लाकों की अपेक्षा कम होने पर सम्बंधित अधिकारियों से प्रपोजल बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।

यह भी पढ़ें: prayagraj violence: अब फरारी काट रहे उपद्रवियों की नहीं होगी खैर, प्रयागराज प्राधिकरण ने घर पर चस्पा किया नोटिस, निशाने पर हैं कई नाम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में कुछ ग्राम विकास अधिकारियों के कार्य प्रणाली की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने ऐसे ग्राम विकास अधिकारियों को चिन्हित कर उनकी जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण में जो भी समस्यायें आ रही है, उसका तत्काल निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्य को पूरा कराये जाने के निर्देश दिए है।