1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई प्रयागराज के इस अफ़सर की शिकायत, ये मामला..

प्रयागराज के लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट, दबाने के मामले को लेकर की गई शिकायत,ये हैं पूरा मामला..

less than 1 minute read
Google source verification
cm_yogi_01.jpg

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग में तैनात अवर अभियंता के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट को दबाने की शिकायत शासन से की गई है शिकायतकर्ता ने लोक निर्माण विभाग खंड 4 कुंभ मेला के अधिकारियों पर अवध अभियंता की ओर से किए गए भ्रष्टाचार को छिपाने का आरोप लगाया है।

ये है पूरा मामला

2018– 19 में अवर अभियंता ने माघ मेला व अन्य सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया था इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी विभाग को की गई थी इसके लिए विभाग की ओर से कमेटी बनाकर जांच कराई गई कमेटी ने जांच रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंप दी। लेकिन अधिकारी इस रिपोर्ट को शासन के पास नहीं भेज रहे हैं।

मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री से की गई ये शिकायत

अवर अभियंता के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट को दबाने की शिकायत मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री से की गई है शिकायत में बताया गया है कि माघ मेला में या अन्य सड़कों के निर्माण में अवर अभियंता ने भ्रष्टाचार किया था इसकी शिकायत पहले की गई थी इसके लिए विभाग ने कमेटी बनाकर जांच कराई कमेटी ने जांच रिपोर्ट पर पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंप दी लेकिन अधिकारी उस रिपोर्ट को आज तक शासन को नहीं भेज पाए।