17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों ने छेड़खानी का किया विरोध तो शोहदों ने कर दी पिटाई, फिर लड़कियों ने ऐसे सिखाया सबक

तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

2 min read
Google source verification
 Flirting girls

लड़कियों से छेड़खानी

इलाहाबाद. सिविल लाइंस थानान्तर्गत स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास एक माॅल के सामने पांच शोहदों ने स्कूटी पर जा रही दो लड़कियों को छेड़ना शुरू कर दिया। छेड़खानी का विरोध किया तो उन्होंने लडकियों की पीटाई कर दी। आसपास के लोग जब उनकी ओर दौडे तो शोहदे भाग खड़े हुए। इसके बाद लड़कियों ने उनका पीछा कर पुलिस को सूचित कर शोहदों को गिरफ्तार करवाया।

राजापुर निवासी दो चचेरी बहने धोबीघाट स्थित एक कोचिंग में पढ़ती हैं। दोनों कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। दोनों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा को ध्यान में रख सोमवार शाम कोचिंग जा रहीं थी। इसी बीच विवेकानंद चैराहे पर बाइक सवार पांच शोहदों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद पांचों शोहदे लड़कियों के सामने अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगे। लड़कियों ने विरोध किया तो शोहदों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।

लड़कियों की पिटाई देख जब आसपास के लोग दौड़े तो शोहदे वहां से भाग खड़े हुए। लड़कों को भागता देख दोनों लड़कियों ने उनका पीछे करना शुरू कर दिया। उनका पता देखने के बाद लड़कियां सुभाष चैराहे स्थित सिविल लाइंस पुलिस चैकी पहुंची। उन्होंने अपने साथ हुई सारी वारदात पुलिस को बताई। लड़कियों ने पुलिस को जानकारी दी कि सभी शोहदे राममंदिर के पास स्थित मुक्तानंदन बैंक्वेट में गए हैं।

मामले की जानकारी होते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और बेली निवासी नासिर पुत्र यासीन और शाहगंज निवासी अरमान खान पुत्र हक्कन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को देख उनके अन्य साथी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस दोनों को गिरफ्तार सिविल लाइंस थाने पहुंची। थाने में लड़कियों की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं लड़कियों ने जिस तरह से बिना डरे शोहदों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार करवाने की हिम्मत दिखाई। उसकी हिम्मत की सभी तारीफ करते नजर आए।