
अधिवक्ता चेंबर से लड़की का अपहरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसएसपी प्रयागराज व एसपी जौनपुर को लड़की की तलाश कर पेश करने का दिया निर्देश
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ता के चेंबर से अंतर्जातीय विवाह करने वाली लड़की के अपहरण पर आश्चर्य प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कोर्ट ने एसएसपी प्रयागराज व एसपी जौनपुर को अपहृत लड़की का पता लगा कर 17 मई को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति उमेश कुमार ने परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने वाले जोड़े की याचिका पर दिया है।इससे पहले लड़की के परिवार वालों ने याची पर उनकी लड़की के अगवा करने का आरोप लगाया तो कोर्ट ने लड़की से ही असलियत जानने के लिए उसे पेश करने का निर्देश दिया।
याची अधिवक्ता मोहम्मद खालिद व पवन कुमार यादव ने कोर्ट को बताया कि 20अप्रैल को लगभग 20लोगो ने उनके चेंबर से लड़की का अपहरण कर लिया है। इसलिए वह लड़की को पेश नहीं कर सके हैं। कोर्ट ने हाईकोर्ट के सामने अधिवक्ता चेंबर से अपहरण पर आश्चर्य प्रकट किया और प्रयागराज व जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लड़की को पेश करने का निर्देश दिया है।साथ ही वकीलों से चेंबर की घटना की सूचना सक्षम प्राधिकारी को देने को कहा है। याचिका की सुनवाई 17मई को होगी।
69 हजार शिक्षक भर्ती में एसटीएफ ने जांच के दौरान जानकारी एकत्रित किया था कि केएल पटेल का गंगापार में इंटर कालेज, फार्मेसी कॉलेज सहित कुल 6 कॉलेज हैं। मायापति दुबे के पास भदोही में आलीशान मकान, इंटरलाकिंग का भट्ठा और चंद्रमा यादव के पास भी कालेज समते कई तमाम प्रापर्टी है। ये प्रापर्टी 50 करोड़ रुपये से अधिक की है।
Published on:
22 Apr 2022 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
