10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Atiq Ahmed: अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की बीवी की मिली लोकेशन, दो महिलाओं ने पुलिस को जानकारी दी

Atiq Ahmed: UP पुलिस और STF अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन, बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब को तलाश रही है। पुलिस को सटीक जानकारी मिली है कि जैनब आयशा नूरी के साथ ही है। हटवा में रहने वाली दो महिलाओं से जैनब और आयशा के बारे में सुराग मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
atiq_ahmad.jpg

पुलिस अतीक के गढ़ हटवा और मरियाडीह में कई बार छापामार कर चुकी हैै। पुलिस को शक है कि आयशा और जैनब को वहां के मकान में पनाह मिली है। पुलिस ने मुखबिरों की टीम लगाई है। उमेश पाल की हत्या में 9 लोगोंपर FIR दर्ज है। 6 आरोपी मारे जा चुके हैं।

उमेश पाल हत्याकांड में 6 आरोपी मारे जा चुुके हैं
उमेश पाल की पत्नी की शिकायत पर अतीक, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता, बेटे असद, बहन आयशा नूरी, अशरफ की पत्नी जैनब, शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 6 आरोपी मारे जा चुके हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता, बहन आयशा, अशरफ की बीवी जैनब और गुड्डू बमबाज अभी फरार हैँ।

अतीक के बेटे असद और मोहम्मद गुलाम को STF ने उनकांउटर में मार दिया था
अतीक के बेटा असद और मोहम्मद गुलाम को STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद माफिया अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या हो गई थी। इसके बाद भी अतीक पत्नी शाइस्ता सरेंडर नहीं की। शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके बाद अशरफ की बीवी और बहन भी फरार हो गईं। पुलिस ने आयशा और जैनब को भगोड़ा घोषित किया है।