6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेटे हनुमान मंदिर परिसर में वारदात: मंहत नरेंद्र गिरि के सेवादार पर बम से हमला, केस दर्ज

सोमवार की रात संगम में बड़े हनुमान मंदिर के पास हुई बमबाजी में तीन छात्रों समेत पांच लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 5 Jul 2022, 12:10 PM IST

लेटे हनुमान मंदिर परिसर में वारदात: मंहत नरेंद्र गिरि के सेवादार पर बम से हमला, केस दर्ज

लेटे हनुमान मंदिर परिसर में वारदात: मंहत नरेंद्र गिरि के सेवादार पर बम से हमला, केस दर्ज

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि के करीबी सेवादार और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष निर्भय दुबे पर लेटे हनुमान मंदिर परिसर के पास बस से हमला हुआ है। मंदिर परिसर के पास बमबाजी होने से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया था। देर रात हुए बमबाजी और गोलीबारी से कई लोग घायल हुए हैं। मठ बाघंबरी गद्दी से जुड़े निर्भय दुबे का कहना है कि वह सोमवार की रात करीब 10 बजे वह लेटे हनुमानजी मंदिर के पास थे। वहीं पर स्थित भैया जी दालभात शिविर के पास वह कुछ छात्रों से बातचीत कर रहे थे कि अचानक चार बाइक हमलावरों ने बम और गोली से हमला बोल दिया।

पांच लोग हुए जख्मी, चार हुए नामजद

सोमवार की रात संगम में बड़े हनुमान मंदिर के पास हुई बमबाजी में तीन छात्रों समेत पांच लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके साथ ही सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि चार नामजद व छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

जन्मदिन माना रहे थे छात्र

मठ बाघम्बरी गद्दी से जुड़े सेवादार और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष निर्भय दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात आठ बजे के करीब नाविक संघ का कार्यालय के ओएस जन्मदिन मनाने के लिए जुटे थे। तभी चार बाइक से सवार लगभग दर्जन भर हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए बमबाजी शुरू कर दी। हमलावरों ने एक के बाद कई बम फेंके। एसपी सिटी ने जानकारी दी है कि बमबाजी की वजह से छर्रे लगने से सार्थक, ईशान उर्फ रितिक निवासी दारागंज और पास ही सो रहे भीख मांगने वाले ओमप्रकाश, मनीलाल व लल्ले जख्मी हो गए। पांचों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। कोई भी घायल गंभीर रूप से घायल नहीं आया है।बमबाजी से ईशान के मुंह जबकि अन्य के पैरों में छर्रे लगे थे। हमला करने के बाद हमलावर भाग निकले।

कई थानों की फोर्स पहुंचकर मंदिर परिसर को घेरा

सूचना पर एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को एसआरएन भेजा गया। मामले में निर्भय दुबे ने तहरीर दिया है। जिसमें चार लोगों को नामजद और छह लोगों को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पिस्टल-बम से लैस नकाबपोश बदमाशों के हमले में वह अपने साथियों समेत जख्मी हो गया। मामले में एक व्यक्ति पकड़ा गया जिससे पूछताछ में पता चला कि हमलावरों में विशाल सिंह चंदेल, आशुतोष ठाकुर, कार्तिक, शास्वत व अन्य थे जो निर्भय को मारने आए थे।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में पुलिस कप्तान शैलेश पांडे का स्वागत बमबाजी और गोलीबारी के साथ

पुरानी रंजिश की बात आई सामने

पुलिस ने की जांच में प्रथम दृष्टया बात सामने आई है कि घटना छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में अंजाम दी गई। इसके पूर्व में बिशप जॉनसन स्कूल के गेट पर भी बमबाजी की जा चुकी है। मौके पर मामले जांच करने पहुंचे एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों व घायल छात्रों में कई नाबालिग हैं। इन सभी की जानकारी इकट्ठा करके कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अपराधिक तत्वों का भी नाम सामने आया है जो इन्हें भड़काकर इस तरह की घटनाएं करा रहे हैं। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।