5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में टला बड़ा हादसा, वंदे भारत से टकराई एलपीजी सिलेंडर लदी साइकिल, केस दर्ज

प्रयागराज जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार अपने समय आठ मिनट लेट देरी से 12.18 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई। रामबाग स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 327/4 से 327/5 के एक युवक साइकिल पर दो सिलेंडर लादकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वंदे भारत आती देख वह पटरी पर ही साइकिल एवं सिलेंडर छोडक़र भाग खड़ा हुआ था।

2 min read
Google source verification
प्रयागराज में टला बड़ा हादसा, वंदे भारत से टकराई एलपीजी सिलेंडर लदी साइकिल, केस दर्ज

प्रयागराज में टला बड़ा हादसा, वंदे भारत से टकराई एलपीजी सिलेंडर लदी साइकिल, केस दर्ज

प्रयागराज: प्रयागराज में वंदे भारत से बड़ी दुर्घटना होते- होते बच गई। ट्रेन से एलपीजी सिलेंडर लदी साइकिल टकरा गई। जानकारी मिली कि प्रयागराज रामबाग स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक साइकिल जिसपर दो सिलेंडर लदे थे, वह वंदे भारत से टकरा गई। गलीमत यह रहा कि एलपीजी के सिलेंडर खाली थे, अगर ऐसा नहीं होता तो बड़ा हादसा होना तय था। ट्रेन से टक्कर होने बाद साइकिल छोडक़र मौके से भाग निकला। मामले की सूचना मिलने पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ प्रयागराज रामबाग में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई है।

रामबाग स्टेशन पर हुआ था हादसा

प्रयागराज जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार अपने समय आठ मिनट लेट देरी से 12.18 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई। रामबाग स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 327/4 से 327/5 के एक युवक साइकिल पर दो सिलेंडर लादकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वंदे भारत आती देख वह पटरी पर ही साइकिल एवं सिलेंडर छोडक़र भाग खड़ा हुआ था। इस बीच वंदे भारत से 12.27 बजे के आसपास साइकिल टकरा गई। सिलेंडर भी उछलकर गिर गए। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ पहुंच गई।

पॉयलट ने सूझबूझ से ट्रेन रोकी

प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर हुए हादसे के बाद ट्रेन चालक ने बड़े ही सूझबूझ से वंदे भारत को रोक दिया।इसके बाद तत्काल यह सूचना कंट्रोल रूम पहुंची तो वहां हडक़ंप मच गया। आनन फानन में रामबाग रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे अफसर एवं आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीन मिनट तक वंदे भारत वहां खड़ी रही। इसके बाद आरपीएफ स्टाफ ने रेलवे ट्रैक से साइकिल एवं सिलेंडर को हटाया।

यह भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मदद की लगाई गुहार, आरोप पत्र रद्द करने की मांग

जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस ने बताया कि युवक एक गैस एजेंसी का हॉकर है, जो खाली सिलेंडर लेकर कहीं जा रहा था। उसका नाम शारदा प्रसाद जायसवाल है, वह नई बस्ती कीडगंज का निवासी है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ आरपीएफ ने धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।