
जीत दर्ज करने के बाद मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इलाहाबाद से प्रयागराज हुए नाम को लेकर कहदी बड़ी बात, जानकर हो जाएंगे खुश, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
प्रयागराज: विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए भाजपा सरकार के मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने प्रयागराज के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। जीत दर्ज करने के बाद मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रयागराज स्मार्ट सिटी बन रहा है। आज इलाहाबाद का सिर्फ नाम नहीं बदला है, पूरा शहर बदला है। अब प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की गलियां भी स्मार्ट होंगी। क्योंकि बहुत जगह से सीवर और पीने का पानी एक ही पाइप लाइन से आने और पाइप लाइन ब्रस्ट होने पर बदबूदार पानी के आपूर्ति की शिकायत आती है। इस समस्या का पूरी तरह से समाधान कराया जाएगा। सीवर और पानी का पाइप अलग किया जाएगा। बिजली के फैले तारों को अंडर ग्राउंड कराया जायेगा।
पार्किंग की समस्या भी दूर होगी। लक्ष्मन मार्केट के सामने मोती पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग प्रस्तावित है। जिसकी फाइल लखनऊ में लंबित है। इस बार जल्द ही अधिकारिगों से वार्ता कर लंबित फाइल को आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि मोती पार्क में मल्टी लेवल पार्किंग बन सके। मोती पार्क में मल्टी लेवल पार्किंग बनने से बहादुरगंज, चौक, जॉन्सेनगंज आदि इलाके में पार्किंग की समस्या दूर हो जायेगी।
जीत दर्ज कर लखनऊ पहुंचे मंत्री नन्दी, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने जीत हासिल करने के बाद शुक्रवार लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में हासिल हुए प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने बाद मंत्री नन्दी मंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री की विकासवादी नीतियों एवम् माननीय मुख्यमंत्री के सुशासन पर प्रदेश वासियों के अभूतपूर्व विश्वास का परिणाम है।
Published on:
11 Mar 2022 08:35 pm

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
